Rain Alert: पहाड़े से लेकर मैदानी इलाके में भारी बारिश की संभावना, घाटी में बाढ़ जैसे हालात!

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सो में मानसूम पूरी तरह सक्रिये हो चुका है। मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि 1 से 3 जुलाई तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में मूसलाधार बारिश हो सकती है।


इसके अलावा देश के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्से में भी भारी वर्षा की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मानसून वॉच के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मानसून सामान्य है। जम्मू-कश्मीर समेत पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के कारण अच्छी बारिश हो रही है।

जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर है। उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों को छोड़कर सभी जगह तापमान में भी गिरावट आई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक जम्मू- कश्मीर में 2 और 3 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसी तरह से हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में 2 और 3 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है।

1 से 3 जुलाई के बीच उत्तराखंड समेत इन सभी स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है। कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से झेलम नदी उफान पर है। इससे मध्य व दक्षिणी कश्मीर में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नदी व नालों के किनारे पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य में स्कूल.कालेज बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ नियंत्रण विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com