न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह ने दर्ज कराया अपना बयान

मुंबई पुलिस ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में उनका बयान दर्ज किया। गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार रणवीर सिंह के खिलाफ पिछले महीने चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी। इस केस में पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने का नोटिस भी जारी किया था।

अधिकारी ने मीडिया से कहा कि एक्टर सोमवार सुबह करीब सात बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हुए और उनका बयान दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि रणवीर सिंह अपने बयान दर्ज कराने के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस स्टेशन से निकले। इसके साथ ही अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर अभिनेता को फिर से बुलाया जा सकता है।

शिकायतकर्ता ने अपनी कंप्लेंट में दावा किया था कि अभिनेता ने ‘महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और अपनी न्यूड तस्वीरों से उन्हें ठेस पहुंचाई है।’ शिकायत के आधार पर, पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं जैसे 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री,), 293 (युवा लोगों को अश्लील वस्तुओं की बिक्री), 509 (अश्लील शब्द, इशारा या कार्य करने का इरादा) के तहत FIR दर्ज की थी।

बता दें कि रणवीर सिंह ने जुलाई महीने में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। इस फोटोशूट पर बॉलीवुड दो भागों में बंट गया। कुछ तो हुमा कुरैशी और जोया अख्तर जैसे सेलेब्स जहां उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। तो वहीं बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर रणवीर सिंह की आलोचना की थी।

न्यूड फोटोशूट रणवीर सिंह के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पुलिस में उनके खिलाफ जहां एफआई दर्ज हुई वही और सोशल मीडिया पर भी उनका बायकॉट ट्रेंड करने लगा। इससे पहले खबर आई थी कि 22 अगस्त को रणवीर सिंह को अपना बयान दर्ज करवाना था। व्यस्त होनों के चलते एक्टर ने इस डेट को आगे बढ़वा लिया था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com