JEE MAIN सेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,ऐसे करें आवेदन

जेईई मेंस जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, एनटीए ने बीते दिन यानी कि 1 जून, 2022 को जेईई मेंस 2022 जुलाई सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in पर शुरू कर दी गई है। अब ऐसे में जो, भी स्टूडेंट्स इस परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं वे पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 है। अभ्यर्थियों के आवेदन 30 जून की रात 9 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। इस एक महीने के दौरान, उम्मीदवार सूचना बुलेटिन में सभी महत्वपूर्ण विवरणों को पढ़कर समय पर आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 सत्र 2 परीक्षा 21 जुलाई, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

इन तिथियों का रखें ध्यान

जेईई मेन 2022 सत्र 2 के पंजीकरण की शुरुआत- 1 जून, 2022 से

जेईई मेन जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 जून, 2022 को रात 9:00 बजे

आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2022- रात 11:50 बजे तक

जेईई मेन 2022 जुलाई सत्र की तारीख 21 से 30 जुलाई, 2022

जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड (सत्र 1) जून के मध्य तक, 2022

जेईई मेंस 2022 जुलाई सत्र के लिए एडमिट कार्ड जुलाई, 2022 के मध्य तक होने की संभावना है।

जेईई मेन रिजल्ट 2022 रैंक कार्ड के साथ- 6 अगस्त 2022

 जेईई मेंस जुलाई सेशन के लिए ऐसे करें आवेदन

जेईई मेंस जुलाई सेशन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, ‘जेईई मेन 2022 के लिए सत्र 2 पंजीकरण’ पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।

अपने आप को पंजीकृत करें और अपनी क्रेंडिशयल्स का उपयोग करके लॉगिन करें। सभी विवरण देकर, दस्तावेज अपलोड करके और आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र भरें। जुलाई 2022 सत्र के लिए आपका जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र भर जाएगा। भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com