रोहित की कप्तानी खतरे में, ये 3 हो सकते हैं MI के अगले कप्तान

इन दिनों आईपीएल 2022 का भूत सभी के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। इस बार के आईपीएल में आठ की जगह दस टीमें आईपीएल में हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में एक लेटेस्ट खबर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी खतरे में है क्योंकि टीम के नए कप्तान बनने के दावेदार तीन दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। तो चलिए जानते हैं रोहित शर्मा की जगह लेने की क्षमता आखिर किन तीन खिलाड़ियों में है।

किरोन पोलार्ड

रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी के प्रबल दावेदार किरोन पोलार्ड हैं। इन्हें मुंबई का नया कप्तान चुना जा सकता है। पोलार्ड को न सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट का बल्कि आईपीएल की कप्तानी का भी काफी अनुभव है। उन्होंने बीते कई सालों में वेस्टइंडीज टीम के लिए कप्तानी का पद बखूबी संभाला है। वे रोहित शर्मा के कप्तान बनने से पहले से ही मुंबई टीम का भाग रहे हैं। इसलिए वे कप्तानी के पहले बड़े दावेदार हैं।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव का भी नाम मुंबई इंडियंस के हो सकने वाले कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। ये रोहित शर्मा की जगह बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इन्होंने पहले भी मुंबई की टीम को अपने दम कर कई सारे मैच जिताए हैं। इस साल हुए मेगा आक्शन में टीम ने उन्हें रीटेन कर रखा था। वे टीम के लिए पहले भी शानदार बल्लेबाजी दिखा चुके हैं। बता दें कि वे टीम की कमान संभालने के लिए बेहतर आप्शन हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-मधुमक्खियों ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों पर किया हमला,देखे ये वीडियो

ये भी पढ़ें-जानिए कौन है इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का सबसे बड़ा फिनिशर,देखें ये शानदार आंकड़े

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह भी रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर नियुक्त हो सकते हैं। वे कप्तानी करने का दम खम रखते हैं। वे मुंबई के नवरत्नों में से एक हैं। मुंबई के पास मौजूद बेहतर बाॅलर्स में से टाॅप पर बुमराह ही हैं। बुमराह ने मुंबई को अपने दम पर कई मैच जिताए हैं। यही नहीं वे टीम इंडिया का वाइस कैप्टन का भी अनुभव रखते हैं। वे इस टीम के लिए कई सालों से खेल रहे हैं। यही वजह है कि वे मुंबई के कप्तान बन सकते हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com