पूर्व खिलाड़ी व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले प्लेयर सचिन तेंदुलकर की जब भी बात होती है तो उनके बेटे को लेकर उनसे तुलना की जाती है। बता दें कि उनके बेटे अर्जुन क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं पर अब तक वे भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।
वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो वे आईपीएल में अपना डेब्यू जल्द कर सकते हैंं । कहा जा रहा है कि वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से मैदान पर उतर सकते हैंं। हालांकि ये रिपोर्ट कितनी सच है और कितनी झूठ इसके बारे में जानते हैं।
अर्जुन खेल सकते हैं मुंबई इंडियंस की ओर से
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फिर से एक बार चर्चा का विषय बन गए हैं। उनका एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में वे प्रैक्टिस करने के दौरान मैदान पर व नेट पर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। इसलिए लोग उस प्रैक्टिस वीडियो को देख कर अपने ही कयास लगाने में जुट गए हैं। दरअसल इस साल के आईपीएल तो दो फेज में बंट गए हैं। पहला फेज अप्रैल में हुआ था। वहीं दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में आयोजित होना है। हालांकि आगामी साल के आईपीएल के लिए अर्जुन के खेलने के कयास लगाए जा रहे हैं। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि वे आईपीएल में खेलते दिख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दो नई टीमें जुड़ेगी आईपीएल में, जानें क्या आप का शहर भी है रेस में
ये भी पढ़ें- भगवतगीता पढ़ कर मिली ताकत, फिर ओलंपिक मेडल जीत किया कमाल
साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी संग कर रहे प्रैक्टिस
अर्जुन की उम्र इस वक्त महज 21 साल है और वे मुंबई इंडियंस की टीम के साथ इसी साल से जुड़े हैं। खास बात ये रही कि वे अकेले नहीं थे प्रैक्टिस के दौरान उनके साथ साउथ अफ्रीका के मार्को जेनसन भी दिखे थे। मार्को की हाइट 6.8 फिट है और उनकी उम्र भी 21 साल ही है। अर्जुन प्रैक्टिस के दौरान स्टंप पर गेंद मारने का अभ्यास कर रहे थे। वे बेहतरीन व तेज गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे। अर्जुन के ऊपर पिता के सुपर स्टार होने का दबाव भी कहीं न कहीं तो है। पिता सचिन क्रिकेट की दुनिया के सम्राट रहे हैं तो अर्जुन से भी फैंस वही उम्मीदें लगा रहे हैं।अगर मुंबई इंडियंस के करीबी सूत्रों की माने तो अर्जुन जल्द टीम की तरफ से मैदान पर खेलते देखे जायेंगे।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features