SBI ने खुदरा जमाकर्ताओं के लिए platinum term deposits नाम से एक विशेष जमा योजना की शुरू, जानें किस स्कीम में मिल रहा कितना ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने खुदरा जमाकर्ताओं के लिए platinum term deposits नाम से एक विशेष जमा योजना शुरू की है। ग्राहकों को अब 14 सितंबर तक 75 दिनों, 75 सप्ताह और 75 महीने की अवधि के लिए term deposits पर 15 bps तक अतिरिक्त ब्याज लाभ मिल सकता है।

SBI ने ट्वीट के जरिये बताया, ‘यह प्लेटिनम जमा के साथ भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने का समय है। SBI के साथ term deposits और Special Term Deposits पर विशेष लाभ। यह ऑफर 14 सितंबर 2021 तक वैध है।’

आम जनता के लिए SBI Platinum पर जमा ब्याज दरें

अवधि: प्लेटिनम 75 दिन

मौजूदा: 3.90%

प्रस्तावित: 3.95%

अवधि: प्लेटिनम 525 दिन

मौजूदा: 5.00%

प्रस्तावित: 5.10%

अवधि: Platinum 2250 दिन

मौजूदा: 5.40%

प्रस्तावित: 5.55%

SBI Platinum पर जमा वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें

अवधि: प्लेटिनम 75 दिन

मौजूदा: 4.40%

प्रस्तावित: 4.45%

अवधि: प्लेटिनम 525 दिन

मौजूदा: 5.50%

प्रस्तावित: 5.60%

अवधि: प्लेटिनम 2250 दिन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI की विशेष FD योजना

वी केयर नामक वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI की विशेष एफडी योजना वरिष्ठ नागरिकों को उनकी एफडी पर 5 साल और उससे अधिक की अवधि के लिए अतिरिक्त 30 bps ब्याज दर देती है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक स्पेशल FD स्कीम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है तो FD पर लागू ब्याज दर 6.20 फीसद होगी।

आम जनता के लिए SBI की नई FD ब्याज दरें

7 दिनों से 10 साल के बीच की SBI FD सामान्य ग्राहकों को 2.9% से 5.4% तक ब्याज देगी। इन जमाओं पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त मिलेंगे। 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल FD पर SBI की बदली गई दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हैं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com