Sex Racket: लखनऊ के नेहरू इन्क्लेव में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कॉलगर्ल ने खोला राज!

लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर के नेहरू इन्क्लेव निवासी राहुल ने महाराष्ट्र की कॉलगर्ल को लखनऊ बुलाकर उससे जिस्मफरोशी कराई। कॉलगर्ल दस दिन तक राहुल के घर पर रही। मंगलवार देर शाम रुपयों के लेन.देन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद कॉलगर्ल सड़क पर निकल आई और हंगामा किया। उधर से गुजर रहे होमगार्ड इंस्पेक्टर बीके सिंह को रोककर कॉलगर्ल ने जिस्मफरोशी का आरोप लगाया तो गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस राहुल व उसके घर पर मौजूद गर्लफ्रेंड तथा कॉलगर्ल को थाने ले आई। देर रात फन चौकी इंचार्ज राजेश सिंह की तरफ से तीनों के खिलाफ जिस्मफरोशी का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कॉलगर्ल महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली है।

उसकी नेहरू एन्क्लेव में रहने वाले राहुल से फोन पर बातचीत होती थी। राहुल ने दस दिन पहले फ्लाइट का टिकट भेजकर उसे लखनऊ बुलवाया कॉलगर्ल उसके साथ घर पर ही रही। मंगलवार देर शाम कॉलगर्ल का राहुल से लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। वह हंगामा करने लगी और धोखे से लखनऊ बुलाकर जिस्मफरोशी का आरोप लगाया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

उधर से गुजर रहे होमगार्ड इंस्पेक्टर बीके सिंह भी मौके पर आ गए। उन्होंने कॉलगर्ल की बात सुनकर पुलिस को सूचना दी। नेहरू एन्क्लेव पहुंची पुलिस राहुल और कॉलगर्ल के साथ वहां मौजूद एक अन्य युवती को अपने साथ थाना ले गई।

उक्त युवती खुद को राहुल की गर्लफ्रेंड बता रही थी। थाने में पूछताछ के दौरान पूरी कहानी सामने आई जिसके बाद तीनों के खिलाफ जिस्मफरोशी का केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com