Shocking! बहुत से धमाके कर रही हैं एक्ट्रेस..लेकिन कर ना सकीं तो बस एक काम…जरुर पढ़ें

पढ़ाई लिखाई सभी के लिए बहुत ज़रूरी है। फिर चाहे वो कोई आम व्यक्ति हो या फिर कोई सेलेब्रिटी ही क्यों न हो। इस देश में सभी के शिक्षा का समान अधिकार है। वहीं बॉलीवुड के सभी वो सुपरस्टार जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं हम उनके बारे में एक दिलचस्प बात लेकर आए हैं। 
हम बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के उन सुपरस्टार की एजुकेशन क्वालिफिकेशन जो अाज तक भी ग्रैज्युएट नहीं हैं। यकीन मानिए इस लिस्ट में वो सुपरस्टार शामिल हैं जो अच्छी खासी फीस लेते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे उनके बारे में जो कोई छठी क्लास तक पढ़ाई किया तो कोई दसवीं क्लास तक। जी हां..इस लिस्ट में ऐसे ऐसे सुपरस्टार भी शामिल हैं।

जब एक साल पहले…पाकिस्तान में एक्ट्रेस का ज़ोरदार धमाका…उड़ा दिए होश…खुले के खुले रहे सबके मुह!

इन्होंने अपने फिल्मी करियर के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। किसी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र से की तो किसी ने 17 साल की उम्र से। बहरहाल, आइए नज़र डालते हैं इनकी एजुकेशन पर.. 

करिश्मा कपूर

आपको जानकर हैरानी होगी कि करिश्मा कपूर ने 6th क्लास के बाद ही स्कूल छोड़ दिया था। आपको बता दें कि कपूर खानदान में केवल रणबीर कपूर ही ऐसे शख्स हैं जिन्होंने कॉलेज की शक्ल देखी है। 

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने जब डेब्यू किया था उस समय वो महज़ 17 साल की थीं। आलिया अभी तक 12वीं तक ही पढ़ पाई हैं। 

दीपिका पादुकोण

बैंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में दाखिला लेने के बावजूद भी दीपिका अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं। दीपिका ने बीच में ही कॉलेज को बाय-बाय कह दिया और बॉलीवुड की तरफ़ अपना रुख किया। 

अब रणबीर के रंग में रंगी दिख रही हैं दीपिका पादुकोन, नाइटी पहन डिनर पर निकलीं!

प्रियंका चोपड़ा

मुंबई के जय हिन्द कॉलेज से क्रिमिनल साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही प्रियंका मिस वर्ल्ड बनने के चक्कर में और करियर बनाने के बीच इतना उलझ गईं कि पढ़ाई के लिए वक्त ही नहीं निकाल पाईं और ग्रेजुएशन भी नहीं पूरी कर पाईं। 

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई जय हिन्द कॉलेज से कर ही रही थी। वो आर्किटेक्चर बनना चाहती थीं लेकिन उन्हें मॉडलिंग के बाद बहुत से बॉलीवुड के ऑफर आए जिसके बाद वो इसी तरफ मुड़ गईं। 

हेमा मालिनी

ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने दिल्ली तमिल एजुकेशन असोसिएशन स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है। लेकिन कहीं कहीं ऐसा भी कहा जाता है कि वो केवल 8वीं पास हैं। इन्होंने कितनी पढ़ाई की है इसमें ज़रा संशय ही है। 

सोनम कपूर

सोनम कपूर ने कॉलेज जाने के लिए फॉर्म तो भरा था लेकिन वो कॉलेज नहीं गईं। हालांकि उनका सपना साहित्‍य में ग्रेजुएशन करने का था। उन्‍होंने साउथ ईस्‍ट एशिया के युनाइटेड वर्ल्‍ड कॉलेज में एडमिशन लिया, फिर उसे भी छोड़ दिया। 

करीना कपूर खान

करीना बॉलीवुड में अपने कदम रखने से पहले मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं और आगे लॉ की पढ़ाई करना चाहती थीं, लेकिन 20 साल की उम्र में ही उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com