दाम बढ़ने के बाद इनमें से किस कंपनी के प्लान सस्ते, जानिए

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद अब रिलायंस जिओ ने भी अपने प्री पेड प्लान के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। इस महंगाई के जमाने में लोगों को सस्ते प्लान की आदत अब शायद कंपनियां पूरी तरह छुड़वाना चाहती हैं। इसलिए सभी ने एक साथ यह प्लान के दाम बढ़ाए हैं। इससे उपयोगकर्ता अगर किसी भी दूसरी कंपनी की ओर अपना नंबर पोर्ट करते हैं तो भी उन्हें प्लान के मामले में कहीं राहत नहीं मिलने वाली है। लेकिन इस बीच कंपनियों के कुछ सस्ते प्लान भी हैं जो पैसे बढ़ने के बाद भी कम ही दाम में उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं।

एयरटेल : भारती एयरटेल कंपनी की ओर से 149 रुपए का प्लान अब 179 रुपए में लोगों को मिलेगा। इसमें आपको अनलिमिटेड कालिंग के साथ ही रोज सौ एसएमएस और 2जीबी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिन की है। साथ ही आपको अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी कंपनी की ओर से दिया जाएगा। कंपनी का 155 वाला प्लान अब 24 की दिन की वैधता के साथ मिलेगा। इसमें एक जीबी डाटा और मुफ्त बात कर सकेंगे। साथ ही 300 एसएमएसकरने की छूट मिलेगी। इसमें भी अमेजन  प्राइम, विंक म्यूजिक मिलेगा।

वीआई : वीआई यानी वोडाफोन-आइडिया का 179 रुपए वाला प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आएगा। इसमें आपको मुफ्त कालिंग के साथ 2जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलेगा। इसमें वीकेंड में डेटा रोलआउट का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा 199 रुपए का प्लान 18 दिन की वैधता के साथ मिलेगा। इसमें आपको काल और 100 एसएमएस के साथ वीआई मूवीज और टीवी भी मिलेगा।

जिओ : इसमें आपको 199 रुपए का प्लान अब करीब ढाई सौ रुपए तक 28 दिन की वैधता के साथ मिलेगा और डेढ़ जीबी डाटा रोज मिलेगा। कालिंग और एसएमएस तो है ही। साथ में आप जिओ टीवी, सिनेमा, न्यूज भी सिक्योरिटी ऐप का लाभ ले सकेंगे। 149 रुपए का प्लान अब बढ़कर 170 रुपए से अधिक में मिलेगा। इसमें भी आपको रोज एक जीबी डेटा मिलता है और ऐप की सुविधा मिलती है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com