शनिदेव को करना है प्रसन्न तो इन कामों को जरूर करें, जानिए

      शनि की दशा को लेकर लोगों को काफी चिंता रहती है। कभी साढ़े साती तो कभी ढैय्या के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। कहा जाता है कि लोगों को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही सरल उपायों को करना चाहिए। ये उपाय इतने आसान है कि इससे शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है और तमाम तकलीफों से मुक्ति भी मिल सकती है। इसके लिए आपको क्या करना है, आइए जानते हैं।

पीपल की करें पूजा
जानकारी के मुताबिक, शनिवार के दिन सूरज के उगने से पहले या फिर सूरज के ढलने के समय पीपल की पूजा करनी बहुत जरूरी है। इससे भगवान शनि के साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है। इससे न केवल जीवन में नौकरी बल्कि व्यापार और सेहत की समस्या खत्म होती है। सूर्य को शनि के पिता के रूप में माना जाता है। ऐसे में सूर्य पूजा काफी सहायक होती है। पीपल के पेड़ में कृष्ण का भी स्वरूप माना जाता है। इससे काफी कष्ट दूर होते हैं।

ये उपाय भी जरूरी
शनिवार के दिन कई उपाय करने चाहिए जिससे संकट दूर होता है। परेशानी से ग्रसित लोग इस दिन छाया दान कर सकते हैं। एक लोहे धातु की बनी कटोरी लेकर उसमें सरसो का तेल डाले और उसमें अपना चेहरा देखें। फिर इस तेल को दान कर दें। इसके लिए शनि मंदिर अच्छा रहेगा। इसे आप कई शनिवार को कर सकते हैं। साथ ही रोटी में सरसो का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाना भी अच्छा माना गया है। इसके अलावा काले तिल आधा किलो और एक किलो सात प्रकार के धान, आधा किलो काला चना और लोहे की कील लेकर एक शीशी में सरसो का तेल लें और नीले कपड़े में पोटली में इन सभी चीजों को बांधे। इसे शनि मंदिर में दान कर दें। इससे काफी हद तक समस्या खत्म होगी। शनिवार को हनुमान पूजा करनी भी अच्छा होगा। सूर्यास्त के बाद हनुमान की पूजा और हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं। शनि मंत्र का भी जाप करना चाहिए।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com