सावन में कुछ उपाय करने से संकट होंगे दूर, जानिए

सावन का महीना शुरू होते ही पूरे भारत का माहौल शिवमय है। कांवड़ यात्रा पर लोग निकल रहे हैं और गंगाजल लेकर महादेव के यहां पहुंच रहे हैं। सावन में महादेव की पूजा करने से तमाम तरह के कष्ट दूर होते हैं। इस पूरे महीने अगर कुछ उपाय करते हैं तो आपके संकट दूर करने में महादेव काफी सहायता कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या उपाय है।

उपाय रखते हैं मायने
सावन के महीने में शिव ही शक्ति और ऊर्जा के स्रोत माने जाते हैं। देवशयनी एकादशी के शुरू होते ही सावन में महादेव की भक्ति बढ़ जाती है। यहां हर दिन काफी शुभ माना जाता है। जिस प्रकार सावन के सोमवार महत्व रखते हैं वैसे ही सावन के मंगलवार भी महत्व रखते हैं। इसके अलावा हर दिन में किसी न किसी प्रकार की पूजा और रुद्राभिषेक का आयोजन भी महादेव में विश्वास को और मजबूत करता है। इस महीने में ही संकट से बचने के लिए कुछ उपाय जरूरी है।

इनका करें पालन
अगर आपको आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है तो आप विशेष उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको महादेव को याद करना होगा। मंदिर में जाकर जल अर्पित करना होगा और नम: शिवाय का जाप 108 बार करना  होगा। इसके बाद आप लक्ष्मी के मंत्र का जाप ऊं श्री ह्री कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्री ह्री श्री ऊं महालक्ष्मयै नम: जरूर करें। माता लक्ष्मी की आरती करें और शिवजी की आरती करें। सावन में शिवलिंग को लाल फूल चढ़ाएं। माता लक्ष्मी को भी फूल और मीठा चढ़ाएं। घर में रोज गंगाजल छिड़के जिससे घर में शांति और सुख समृद्धि आए। रुद्राक्ष धारण करें और तुलसी का पौधा लगाकर पूजा करें। व्रत करें, तामसिक भोजन न करें, शिवलिंग में जल और घी मिलाकर चढ़ाएं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com