हरितालिका तीज पर ये उपाय आपके दूर करेंगे कष्ट, जानिए

भाद्रपद मास में हरितालिका तीज मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन मंगलवार पड़ रहा है। सुहागिन महिलाओं का यह व्रत होता है और वह इस दिन निर्जला व्रत करती हैं। वैसे आजकल युवतियों ने भी व्रत करना शुरू कर दिया है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। वैसे तो हरितालिका तीज काफी कठिन व्रत कहा जाता है, लेकिन यह महिलाएं काफी अच्छे मन से करती हैं। इस मौके पर कुछ उपाय भी अगर व्रत के साथ करें तो कष्ट दूर होते हैं। आइए जानते हैं।

ये उपाय करने से होगा लाभ
कहा गया है कि हरितालिका के दिन कुछ उपाय आपके संकट को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको सामग्री तैयार करनी चाहिए। इस दिन अगर आप गुड़ का दान करते हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छा होगा। खासकर महिलाओं के लिए। इससे उनका स्वास्थ्य बना रहता है और बीमारी भी दूर होती है। इसलिए गुड़ का दान करना चाहिए। इसके अळावा अगर आप मंदिर में जाकर फल का दान करती हैं तो आपके घर में किसी प्रकार का संकट नहीं आएगी और सुख समृद्धि बनी रहेगी।

अन्न का दान माना गया है श्रेष्ठ
किसी भी प्रकार का व्रत त्योहार आता है तो कहा जाता है कि अन्न का दान जरूर करना चाहिए। पुराणों में भी इस बात का जिक्र है। इसलिए जब भी घर पर कोई भिक्षुक आए तो उसे अन्न का दान करना चाहिए। हरितालिका के दिन महिलाओं को गेहूं और जौ की तरह चावल का दान करना चाहिए। यह शुभ माना गया है। इससे शुक्र दोष मिटता है और परिवार में खुशहाली आती है। आप चाहें तो वस्त्र भी  दान कर सकती हैं। इससे माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। आप ब्राह्मण महिला या गरीब को वस्त्र दे सकते हैं। गेहूं या फिर आटे का दान भी करना काफी अच्छा होगा।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com