क्रिकेट इतिहास का ऐसा खिलाड़ी जिसे मिली थी मौत की सजा

क्रिकेट जगत से आयदिन पुरानी कहानियां सामने आती ही रहती हैं। कभी किसी खिलाड़ी के रिकाॅर्डस बनाने की कहानी तो कभी किसी खिलाड़ी की निजी कहानी अकसर फैंस के सामने आती ही रहती है। हालांकि कई खिलाड़ी क्रिकेट के इतिहास में ऐसे भी हुए हैं जो क्राइम में फंसे हैं। इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा। आज हम ऐसे ही एक क्रिकेटर की बात करने जा रहे हैं जिसे एक क्राइम की वजह से मौत की सजा दी गई थी। वे इतिहास में एक लौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें फांसी की सजा हुई थी। तो चलिए जानते हैं खिलाड़ी और उसके क्राइम के बारे में।

इस क्रिकेटर को हुई थी फांसी

वेस्ट इंडीज के एक खिलाड़ी को फांसी की सजा हुई थी। वे बहुत घातक गेंजबाज रहे हैं। इस क्रिकेटर का नाम लेस्ली हिल्टन था जिसने क्रिकेट के इतिहास को ही हिला कर रख दिया था। वे दुनिया के एक लौते क्रिकेटर हैं जिन्हें फांसी की सजा हुई थी। ये बात 1955 की है। हिल्टन एक हत्या के आरोप में फंसे थे। उन्होंने खुद अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी थी। वे मूल रूप से जमैका के थे। उन्हें जमैका में ही सूली पर चढ़ाया गया था। लेस्ली का जन्म 29 मार्च 1905 को हुआ था। वे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे।

ये भी पढ़ें-मौत से चंद घंटो पहले शेन वार्न ने किया ये काम, cctv फुटेज वायरल

ये भी पढ़ें-भारत के इन क्रिकेटर्स के पास है दुनिया की सबसे महंगी कारें

इस वजह से मारा था पत्नी को

लेस्ली हिल्टन की शादी साल 1942 को हुई थी। इस कपल की शादी को 12 साल पूरे हो चुके थे तब इनके बीच दरार आना शुरु हो गई थी। लेस्ली एक क्रिकेटर थे और उनकी पत्नी ड्रेस मेकिंग का काम करती थीं। इस वजह से उनका न्यूयार्क में आना जाना था। वे न्यूयार्क में हफ्तों तक रहती भी थीं। ऐसे में लेस्ली को अपनी ही पत्नी पर शक हो गया। लेस्ली को एक दिन एक खत मिला जिस पर पता भी नहीं था। लेस्ली को उस चिट्ठी के जरिए अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला था। उन्होंने फौरन बंदूक उठाई और पत्नी पर गोली चला दी। उन्होंने अपनी पत्नी को सात गोलियां मारी थीं। इसलिए उनको फांसी की सजा मिली थी।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com