सूर्य बदल रहे हैं राशि, जानिए किसका होगा भाग्य उदय

सूर्य तेज का प्रतीक है ऐसे में उसके किसी भी राशि या स्थान पर बैठने से तेजी आती है। जानकारी के मुताबिक, सूर्य 14 अप्रैल को अपनी राशि में परिवर्तन कर रहा है। इस बार वह मेष में प्रवेश करेगा। यह उच्च राशि बताई जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन करना कई प्रकार का सूचक है। यह तीन राशियों के लिए आर्थिक फायदा देने वाला होगा। साथ ही उन्हें करिअर में भी सफलता दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं।

तीन राशियों में अच्छा योग
सूर्य के राशि परिवर्तन से राशियों को लाभ होता है। यह तेज का प्रतीक होने के साथ ही ऊर्जा देने वाला होता है और नकारात्मक चीजों को हटाता है। ऐसे में बताया जा रहा है कि एक माह में राशि बदलने वाले सूर्य इस बार तीन राशियों को काफी लाभ दिला स कते हैं। यह सफ लता से लेकर सेहत और सम्मान में भी बढ़ोतरी करते हैं। यह असर हालांकि सभी 12 राशियों पर पड़ता है लकिन कुछ राशियां विशेष तौर पर प्रभावित होती हैं। सूर्य अभी मीन में हैं और अब 14 अप्रैल को मेष में जाएंगे।

इन राशियों के लिए अच्छा
जानकारी के मुताबिक, मिथुन राशि वालों के लिए यह चक्र अच्छा होगा। मेष में प्रवेश करने पर सूर्य मिथुन के 11वें भाव में गोचर करने की बात सामने आ रही है। यह कई तरह के लाभ देते हैं। आय तो बढ़ती ही है साथ ही कई तरह के अटके काम भी बन जाते हैं। दूसरा कर्क राशि वालों के लिए भी यह गोचर काफी हद तक फायदेमंद साबित होगा। सूर्य मेष राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए भी लाभदायक हैं। प्रोन्नति के योग बन सकते हैं और कारोबारियों को भी सफलता मिलेगी। कुछ नया खरीद सकते हैं। इसके अलावा मीन राशि वालों के लिए भी पैसा मिलने का योग बन रहा है। सूर्य राशि के मेष में प्रवेश करने से मीन राशि वालों को भी लाभ होगा। नौकरी के लिए कई नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com