विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी अपनी चतुराई और चीते-सी फुर्ती के लिए मशहूर हैं. श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में धोनी 200 शिकार पूरे करने वाले महज दूसरे विकेटकीपर बने. अब उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 5 और शिकार करने की जरूरत है. धोनी टी-20 में अब तक 203 शिकार कर चुके हैं, जिनमें 133 कैच और 70 स्टंप शामिल हैं.
अभी-अभी: चीफ सेलेक्टर ने बताया- क्यों है वर्ल्ड कप में धोनी की जगह पक्की?
वनडे इंटरनेशनल में 100 स्टंपिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड रखने वाले 36 साल के धोनी के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी इतिहास रचने का मौका है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के 2 टी-20 में अब तक 6 शिकार कर चुके हैं.
धोनी मुंबई में रविवार को सीरीज के आखिरी मुकाबले के दौरान 5 और शिकार कर कामरान अकमल (207) के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. यहां अगर वे इस आंकड़े तक नहीं पहुंचे पाए, तो द. अफ्रीका दौरे में उनके लिए सुनहारा मौका रहेगा.
टी-20: सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर
1. कामरान अकमल: 203 पारी, 207 शिकार
2. महेंद्र सिंह धोनी : 260 पारी, 203 शिकार
3. कुमार संगकारा : 194 पारी, 192 शिकार
4. दिनेश कार्तिक : 191 पारी, 167 शिकार
5. दिनश रामदीन : 166 पारी, 152 शिकार
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features