टाटा लांच करने जा रहा है नियू ऐप, जानिए किससे है टक्कर

टाटा ग्रुप की ओर से गुरुवार को नया ऐप लांच किया जा रहा है। यह सुपर ऐप टाटा नियू के नाम से होगा। हालांकि यह ग्रुप केवल टाटा कर्मचारियों के लिए ही है, अन्य लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐप सात अप्रैल को लांच हो जाएगा। इस ऐप के माध्यम से कई तरह की सुविधाएं मिलनी की बात कही जा रही है। ऐप ईकामर्स कंपनियों को टक्कर दे सकते हैं। आगे ऐप में अन्य लोगों को सुविधा मिलेगी या नहीं आइए जानते हैं इस बारे में।

सभी के लिए है ऐप
टाटा समूह की ओर से लांच किया जा रहा नियू ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिलेगा। यहां एक टीजर फोटो जारी करने के बाद इसके बारे में लोगों को जानकारी हुई। हालांकि कंपनी की ओर से इसका विज्ञापन भी दिया गया है जो पहले आईपीएल में चल रहा था। टाटा समूह के कर्मचारी के लिए ही यह ऐप था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि अब यह ऐप कोई भी व्यक्ति उपयोग कर सकता है।

क्या है यह नियू ऐप
टाटा का नियू ऐप एक शानदार सुपर ऐप बनाया गया है। यह सभी डिजिटल सर्विस और ऐप को मंच देता है। ऐप के बारे में प्ले स्टोर में एक जानकारी भी दी गई है। इसमें कटिंग एज डिजिटल कटेंट का इस्तेमाल करने के साथ भुगतान करने और अपना वित्तीय मामले को प्रबंध करने में इस्तेमाल करने में उपयोग कर सकते हैं। नियू के साथ ही छुट्टी के अलावा अपने खाने पीने की भी योजना आप बना सकते हैं। यह काफी नया ऐप होगा। इसमें आपको टाटा की सभी सर्विस जैसे एयरएशिया इंडिया, फ्लाइट की टिकट बुक, ताज ग्रुप के होटल बुक करने, बिगबास्केट से सामान मंगवानेन, दवा व अन्य सामान को खरीदने में उपयोग कर सकते हैं। इसमें आपको पैसे भी मिलेंगे। यह नया ऐप कई अन्य ऐप को टक्कर दे सकता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com