भारत की सस्ती इलेक्ट्रिक कार लेकर आई टाटा, जानिए खूबियां

टाटा मोटर अपने देश की है और यहां लोगों की नब्ज पहचानती है। टाटा की ओर से हमेशा ही भारतीयों की जेब के हिसाब से वाहनों को बनाया गया है। चाहे टाटा नैनो जैसी लखटकिया कार हो या फिर कोई अन्य कार। अब जब विद्युत वाहनों की बात हो रही है तो टाटा कैसे पीछे रह सकती है। उसकी ओर से टाटा टिगोर ईवी बाजार में उतारने की तैयारी है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां।

माइलेज में किया है इजाफा
टाटा की ओर से टिगोर ईवी एक नया मॉडल है। यह टेस्टिंग के दौरान परखी गई है। यह काफी बदलावों के साथ बाजार में लाई जा रही है। नए मॉडल की रेंज को भी बढ़ा दिया गया है। यह 306 किलोमीटर से अब 375 से 400 किलोमीटर तक हो गई है। कार की बैटरी को भी 10 किलोवाट से बढ़ाया गया है। यह 40 किलोवाट आवर कर दी गई है। टाटा की टिगोर ईवी में कई और बदलाव भी हो सकते हैं। कार के अंदरूनी और बाहर रूप को भी कंपनी की ओर से बदला जा सकता है।

कीमत जानकर उड़ेंगे होश
बताया जा रहा है कि टिगोर ईवी की जो शुरुआती कीमत है वह एक्सशोरूम कीमत अभी काफी कम दिख रही है। यह 12.24 लाख रुपए है जो टॉप मॉडल के लिए 13य24 लाख रुपए तक जा रही है। दाम बड़ने के बाद बी टिगोर भारती की सस्ती कार बताई जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों में टाटा की टिगोर को काफी पसंद किया जा सकता है। इसका माइलेज और दाम कम होने से यह आगे रह सकती है। कार 8 साल और एक लाख 60 हजार किलोमीटर बैटरी व मोटर वारंटी के साथ आएगी। कंपनी की ओर से टिगोर को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें कई बड़ी खासियत होंगी। इसमें पास्ट के साथ ही स्लो चार्ज करने की भी शक्ति होगी। कार को सुरक्षा की लिहाज से ही अच्ची रेटिंग मिली हुई है। यह काफी अच्छी कार बताई जा रही है सुरक्षा के लिहाज से।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com