बीते दिन के मैच में तो धोनी छा गए। धोनी ने जो फिनिशिंग शाॅट लास्ट में जड़ा है, उसने धोनी के फैंस का दिल जीत लिया है। धोनी को उनके फैंस ने रिटायरमेंट के बाद बीते दिन पुराने वाले अंदाज में देखा। धोनी को इस तरह से खेलते देख स्टेडियम में फैंस उत्साहित हो गए।  ऐसे में कुछ की आंखों में तो आंसू तक आ गए। धोनी को लेकर फैंस इमोशनल हो गए। वहीं एक बच्ची स्टेडियम में धोनी को इस तरह से खेलते देख फूट–फूट कर रोने लगी। तब धोनी ने उसे अपने ही अंदाज में चुप कराया। तो चलिए जानते हैं कि धोनी ने उस बच्ची को आखिर क्या करके चुप कराया।
ऐसे में कुछ की आंखों में तो आंसू तक आ गए। धोनी को लेकर फैंस इमोशनल हो गए। वहीं एक बच्ची स्टेडियम में धोनी को इस तरह से खेलते देख फूट–फूट कर रोने लगी। तब धोनी ने उसे अपने ही अंदाज में चुप कराया। तो चलिए जानते हैं कि धोनी ने उस बच्ची को आखिर क्या करके चुप कराया।
इस वजह से रोई थी बच्ची
चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते दिन पूर्व भारतीय कप्तान और सीएसके मौजूदा कप्तान धोनी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच जीत लिया। बीते दिन अपनी शानदार पारी की वजह से धोनी अब तक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग पुराने वाले धोनी को मैदान पर देख कर इमोशनल हो गए हैं। दुबई में स्टेडियम के अंदर एक बच्ची धोनी को शानदार खेल खेलते हुए देख कर फूट–फूट कर रोने लगी। उस बच्ची का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच के दौरान ये बच्ची सीएसके के सपोर्ट में नजर आई। बता दें जब सीएसके को धोनी ने चौका जड़ कर जीत दिलाई थी, तब ये खुद को रोने से रोक नहीं पाई थी।
ये भी पढ़ें- बिकी भारत की 1983 की वर्ल्ड कप ट्रॉफी, जानें किसने और कितने में खरीदी
ये भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाक की घटिया हरकत, फैंस में छिड़ी जंग
धोनी ने बच्ची को ऐसे कराया चुप
धोनी ने मैच के बाद बच्ची को चुप भी कराया था। धोनी ने बच्ची को एक गिफ्ट दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल धोनी ने मैच में इस्तेमाल की गई बाॅल पर अपना साइन करके उसे दिया था। अब धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। धोनी की छोटी सी फैन पुराने वाले धोनी की लय को मैदान पर देख कर खुद को रोने से रोक नहीं पाई। इसी बात से साफ होता है कि क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक भावना है।
ऋषभ वर्मा
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					