करियर में आज तक एक भी छक्का नहीं खाया है इन गेंदबाजों ने, देखें लिस्ट

क्रिकेट जगत में अगर किसी कारनामे के बार में आप को सुनाई दे तो कोई बड़ी बात नहीं है। क्रिकेट जगत में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अजीब कारनामें किए हैं। इन कारनामों के बारे में सुन कर आपको यकीन ही नहीं होगा। इस जगत में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनकी गेंदों ने आज तक कोई भी छक्का नहीं लगाया है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में जिनकी गेंदों ने कभी पूरे करियर में छक्का नहीं खाया है।

डेरेक प्रिंगल

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज डेरेक प्रिंगल की बात करें तो ये खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा है। इनका जन्म केन्या में हुआ था। खास बात ये है कि इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बल्लेबाज की है। वे पहले मध्यम गति के गेंदबाज रहे। उन्हें इसी गेंदबाजी से पहचान मिली। इन्होंने इंग्लैंड की ओर से तीस साल तक खेला है। इन्होंने अपने करियर में 5287 गेंदे फेकी हैं। इसके साथ ही इन्होंने 70 विकेट हासिल किया है। आज तक उनकी गेंद पर एक भी छक्का नहीं पड़ा हैं।

मुदस्सर नजर

साल 1976 से 1989 तक मुदस्सर ने पाकिस्तान की ओर से खेला है। इतने सालों में इन्होंने 76 टेस्ट मैच खेले और 112 वनडे मैच खेले हैं। मुदस्सर ने गेंदबाजी करते हुए 5867 गेंदे फेकी हैं। इनकी गेंद पर आज तक एक भी छक्का नहीं पड़ा है।

मोहम्मद हुसैन

मोहम्मद हुसैन ने अपने करियर में पाकिस्तान की ओर से खेला है। उन्होने 1952-1953 तक भारत का दौरा किया और नाम कमाया। खिलाड़ी ने अपने करियर में 5910गेंदे फेकी हैं। खास बात ये है कि इस दौरान इन्होंने 68 विकेट भी ले लिए। इनके पूरे करियर में इनकी गेंद पर एक भी छक्का नहीं लगा।

ये भी पढ़ें-BCCI के पास रणजी ट्रॉफी में इस काम के लिए नहीं है पैसा

ये भी पढ़ें-खुद को खेल से बड़ा समझते हैं ये भारतीय क्रिकेटर, गुस्सा रहता है नाक पर

कीथ मिलर

कीथ मिलर आस्ट्रेलिया की ओर से खेलते थे। इन्होने 55 टेस्ट मैच खेले हैं। अपने पूरे करियर में इन्होंने 170 विकेट हासिल किए हैं। इसके साथ ही इन्होंने कुल 10461 गेंदे फेकी हैं। फुल करियर में इनकी एक भी गेंद पर कोई बल्लेबाज छक्का नहीं जड़ पाया है।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com