आधी रात को रोज 10 km की दौड़ लगाने वाले लड़के के दीवाने हुए ये क्रिकेटर्स

खेल जगत से जुड़े सभी खिलाड़ियों में कोई न कोई जुनून को जरूर होता है तभी वो ऊंचाइयों तक पहुंच पाते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं जो आधी रात को दस किलोमीटर तक दौड़ लगाते हैं। खेल का जुनून खिलाड़ियों से न जाने क्या-क्या करवाता है। इस खिलाड़ी को लेकर अब सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा चल रही है। वहीं कुछ भारतीय क्रिकेटर्स इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आधी रात को दस किलोमीटर दौड़ लगाने वाले इस खिलाड़ी के बारे में।

कौन है आधी रात को दौड़ लगाने वाला लड़का

सोशल मीडिया से आज की डेट में शायद ही कुछ छुपा हो। सोशल मीडिया के जरिए लोग रातोंरात स्टार बन रहे हैं। इन दिनों एक ऐसा कि खिलाड़ी काफी चर्चा में आया है। ये खिलाड़ी महज 19 साल का ही है। ये नोएडा के रहने वाले प्रदीप मेहरा हैं। इनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे लेकर अब बड़े-बड़े क्रिकेटर्स भी इनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो संडे के दिन से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि खिलाड़ी रोज सेक्टर 16 नोएडा से बरोला तक दौड़ लगाता है। इस टीनएजर को लेकर सोशल मीडिया पर बातें चल रही हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों ने प्रदीप की हौसलाफजाफी भी की है। जानते हैं किन प्लेयर्स ने प्रदीप की तारीफ की है।

ये भी पढ़ें-धोनी-युवराज नहीं, इस खिलाड़ी ने मारा है धरती पर सबसे लंबा छक्का

ये भी पढ़ें-IPL 2022: पंजाब किंग्स से अलग होने की केएल राहुल ने बताई वजह

इस वजह से करता है आधी रात को दौड़

बता दें कि प्रदीप का ये वीडियो एक फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर शेयर किया था। ये फिल्म मेकर और कोई नहीं बल्कि विनोद कपाड़ी हैं। बता दें कि 19 साल के प्रदीप नोएडा के मेकडोनाल्ड में काम करता है। यह एक फूड आउटलेट है। प्रदीप भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं और इसलिए वो इतनी मेहनत कर रहे हैं। खास बात ये है कि प्रदीप नोएडा में रहते भले ही हैं पर वे उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। इन्हें नोएडा में रहते हुए 7-8 महीने ही हो रहे हैं। उनके साथ उनके बड़े भाई भी रहते हैं। इस बच्चे की तारीफ हरभजन सिंह और पीटरसन ने सोशल मीडिया पर जमकर की है।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com