इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए विलेन हो सकते हैं ये खिलाड़ी, जानें ऐसा क्या किया

भारतीय क्रिकेट फैंस क्रिकेट को खेल नहीं बल्कि धर्म मानते हैं। इस देश में क्रिकेट के नाम पर हिंदूमुश्लिम एक हो जाते हैं। वहीं इस देश के दिग्गज खिलाड़ियों को दुनिया भर में सम्मान दिया जाता है। हालांकि पांच क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जिन्हें भारतीय फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। क्रिकेट के अतीत की बात करें तो कुछ भारतीय क्रिकेटर्स ने ऐसा कांड किया है जिसकी वजह से उन्हें फैंस नापसंद करने लगे हैं। ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

रिकी पोंटिंग

आस्ट्रेलिया के पूर्व कैप्टन रिकी पोंटिंग को भारतीय फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं करते होंगे। वे दुुनिया के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। रिकी पोंटिंग के आनफील्ड व्यवहार को लेकर अकसर बाते होती रहती हैं। मैच के दौरान वे भारतीय खिलाड़ियों से अकसर पंगे लेते रहते थे। वे भारतीय खिलाड़ियों के लिए मैदान पर अजीब रिएक्शन दिया करते थे।

एंड्रयू फ्लिंटाफ

एंड्रयू फ्लिंटाफ भी भारतीय फैंस की नापसंद लिस्ट का हिस्सा हैं। 2002 में हुए वनडे मैच में फ्लिंटाफ ने भारतीय टीम के साथ बदतमीजी की थी। फ्लिंटाफ ने मैच जीतने के बाद टीशर्ट उतार कर मैदान में घुमाई थी। हालांकि इस बात का बदला 2003 में सौरव गांगुली ने ले लिया था। उन्होंने ने भी ट्राई सीरीज जीतने के बाद अपनी टीशर्ट उतार कर मैदान में उछाली थी।

जावेद मियांदाद

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ मैचों में पाकिस्तान को कई बार जीत दिलाई है। मैदान पर उनका व्यवहार काफी निराशाजनक रहा। वे कई बार मैदान पर गुस्से में भारतीय खिलाड़ियों की नकल करने लगते थे। उन्होंने कहा था कि सचिन के संन्यास के बाद लोग उन्हें भूल जाएंगे। इसलिए भारतीय फैंस उन्हें नापसंद करते हैं।

मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम भी लिस्ट का हिस्सा हैं। 2007 में उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खतरनाक खेला था। उनकी पारी की वजह से भारत टूर्नामेंट से बाहर हुआ था। तबसे इंडियन फैंस उन्हें पसंद नहीं करते।

ये भी पढ़ें- जल्द शादी रचाएंगे टीम इंडिया के ये खिलाड़ी एक तो अभी बना है कप्तान

ये भी पढ़ें- नीलामी में शामिल हुए बिना भी की करोड़ो की कमाई, जानें खिलाड़ियों का नाम

एंड्रयू साइमंड्स

एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह के बीच 2007 में विवाद हुआ था। आस्ट्रेलिया के दौरे के वक्त ये कांड हुआ था। इस मामले को विश्वभर में मंकीगेट विवाद नाम दिया गया। यही वजह रहीं कि साइमंड्स को भारतीय फैंस नापसंद करने लगे।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com