आईपीएल 2022 का खुमार अब भी जारी है। आईपीएल में खरीदे गए महंगे खिलाड़ी कभी नहीं चल पाते तो सस्ते खिलाड़ी कुछ बड़ा काम कर जाते हैं। आज हम ऐसे ही खिलाड़ियों की बात करेंगे जो आईपीएल 2022 के मेगा आक्शन में सस्ते में खरीदे गए थे पर उनका परफार्मेंस किसी महंगे खिलाड़ी से कम नहीं था। वहीं कुछ महंगे खरीदे गए खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। तो चलिए जानते हैं इन सस्ते और बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

रिले मेरेडिथ
ये खिलाड़ी अभी महज 25 साल का ही है। उन्हें आक्शन में मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं बीते साल उन्होंने पंजाब की ओर से खेला था। पंजाब ने उन्हें आठ करोड़ रुपये में खरीदा था। बीते साल की तुलना में वे इस साल ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं जबकी इस बार उन्हें कम रकम दी गई। उन्होंने मुंबई की ओर से अब तक चार मैच खेले और 7.42 की इकाॅनमी से पांच विकेट लिए हैं।
डेविड वार्नर
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर को दिल्ली ने आक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस साल इनका प्रदर्शन काफी अच्छा है। वहीं हैदराबाद ने बीते साल उन्हें 12.5 करोड़ रुपये दे कर खुद की टीम से जोड़ा था। बीते मैच में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने आठ मैचों में 156.83 के स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें-वेस्टइंडीज का ये बल्लेबाज ipl में छाया, तो बीवी सोशल मीडिया पर छाई
ये भी पढ़ें-भूख से नहीं बल्कि इस वजह से बैटिंग करने से पहले अपना बैट खाते है धोनी
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी को इस सीजन काफी कम रकम मिली है। धोनी ने खुद ही अपनी रकम कम करने को कहा था। उन्हें इस साल सीएसके ने अपने साथ 12 करोड़ रुपये में बनाए रखा। बीते सीजन इन्होंने 16 मैच खेले हैं। उन्होंने 114 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए थे। इस साल इन्होंने 9 मैच खेले हैं और अब तक 142 रन बना चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी खुद ही चाहते थे कि वे टीम का हिस्सा बने रहें वो भी कम से कम पैसों में। इसलिए उन्होंने टीम को खुद पर कम पैसे लगाने को कहा था।
ऋषभ वर्मा
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					