भूख से नहीं बल्कि इस वजह से बैटिंग करने से पहले अपना बैट खाते है धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की एक राज की बात पता लगी है। दरअसल कैप्टन कूल कई बार कई मैचों में अपना बल्ला चबाते दिखे हैं। इन्हें इस तरह से देख कर फैंस के दिल में कई सवाल उठे पर कभी उनके जवाब जानने का मौका नहीं मिला। इस बार उन्हीं के सहखिलाड़ी ने उनके बैट चबाने के राज को रिवील कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि धोनी आखिर अपना बल्ला क्यों चबाते हैं और इस बारे में उनके किस सहखिलाड़ी ने दुनिया को बताया है।

धोनी यहां दिखे हैं बल्ला चबाते

पूर्व कप्तान धोनी बेस्ट फीनिशर हैं। उनके इस टैलेंट के बारे में तो हम सभी जानते हैं। वहीं अब वे टीम इंडिया से रिटायर ले चुके हैं। इसके बावजूद आईपीएल 2022 में वे अपने बल्ले से करिश्में दिखा रहे हैं। मालूम हो कि इस सीजन में धोनी चेन्नई के लिए बतौर मैच फीनिशर खेल खत्म कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार विस्फोटक पारी खेली। उनकी ये पारी छोटी थी मगर शानदार रही। हालांकि इस मैच में और कुछ भी था जो काफी वायरल हुआ। इसी मैच में पवेलियन में बैठ कर धोनी अपना बल्ला चबा रहे थे। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि धोनी ऐसा क्यों कर रहे थे, इस बारे में खुद एक भारतीय खिलाड़ी ने फैंस से साझा किया है।

ये भी पढ़ें-न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने इस वजह से नीलाम की सबसे कीमती चीज़

ये भी पढ़ें-इस खिलाड़ी ने ipl में वो कर दिया जो कोई भारतीय न कर सका, रचा इतिहास

धोनी ने आखिर क्यों चबाया बल्ला

बता दें कि धोनी इस मैच से पहले भी कई बार बल्ला चबाते दिखे हैं मगर इस बार वे तेजी से इस काम के लिए वायरल हो गए हैं। उनके बारे में भारतीय स्पिनर खिलाड़ी अमित मिश्रा ने खुलासा किया है कि धोनी काफी समय से ऐसा करते आ रहे हैं। अमित ने ट्वीट कर बताया, ‘धोनी अपने प्यारे बल्ले की सफाई के लिए अपने मुंह का इस्तेमाल करते हैं। वे बल्ले के टेप को हटाने के लिए उसे चबाते दिखते हैं। उन्हें अपना बल्ला साफ रखना पसंद है। कई बार वे इसी तरह से बल्ले का धागा भी निकालते हैं।’

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com