आज का राशिफल, जानिए क्‍या कहते हैं आपके सितारे

मेष : चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहा है इसकी वजह से मेष राशि के जातक आज आत्‍मविश्‍वास से लबरेज रहेंगे। आज आपके अंदर हर काम में सबसे आगे रहने की तीव्र इच्‍छा रहेगी। इसके साथ ही आज वर्कप्‍लेस पर या किसी करीबी से बराबरी करने की भी कोशिश करेंगे। आज का समय अपने अधूरे प्रोजेक्‍ट को आगे बढ़ाने के लिए सही है। आज आपका शुभ रंग हरा है और शुभ समय 12 से 1.30 बजे के बीच का है।

वृष : वृष राशि के जातक आज पारिवारिक संबंधों में तनाव महसूस करेंगे। चंद्रमा की धनु राशि में मौजूदगी से आज आपको कूटनीतिक सोच की जरूरत है। आगे आने वाले चुनौतीपूर्ण समय का सब्र और परिपक्‍वता के साथ सामना करना बेहतर होगा। आज किसी अपने का मूड बहुत खराब हो सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें और बेवजह की बहस से खुद को सहजता से अलग कर लें। नारंगी के हल्‍के शेड आज आपके लिए शुभ रहेंगे और दोपहर में 2 से 3 बजे का समय जरूरी कामों के लिए अच्‍छा है।

मिथुन : मिथुन राशि के जातक आज मूड में उतार-चढ़ाव से जूझेंगे। इस वजह से निजी जीवन में किसी करीबी या प्रियजन के साथ आपके संबंधों में तनाव आ सकता है। इस समय अपने गुस्‍से या नकारात्‍मक भावों को खुद पर हावी न होने दें। इसके विपरीत खुद को खुशी देने वाली चीजों पर ध्‍यान दें। अपनी ईगो किनारे रखें और किसी के साथ गलतफहमी दूर करने के लिए पहल करें। आज आपका शुभ रंग सफेद है और शुभ समय दोपहर 3 से 4 बजे के बीच का है।

कर्क : चंद्रमा के धनु राशि में गोचर की वजह से कर्क राशि के जातकों को आज मूड स्‍विंग से गुजरना पड़ सकता है। आज आप दूसरों की बातों में आ सकते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहें जिनके लिए आप कोई मायने नहीं रखते हैं। आप आत्‍मनिर्भर हैं और खुद पर भरोसा है, इसलिए अपने मन की सुनें। आज बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा और दोपहर 3 से 5 बजे के बीच का समय आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह : चंद्रमा की धनु राशि में मौजूदगी से सिंह राशि के जातक परिपूर्ण और संतुष्‍ट महसूस करेंगे। आज कोई पुरानी खोयी हुई चीज को वापस पाकर आप मुस्‍कराए बिना नहीं रह पाएंगे। इस तरह छोटी मगर खुशी देने वाली घटनाएं आपका दिन बना देंगी। आज भाग्‍य आपके साथ है इसलिए इस समय का पूरा-पूरा सदुपयोग करें। आज आपका शुभ रंग फिरोजा है और शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा।

कन्‍या : आज आपको खुद पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से कन्‍या राशि के जातकों में भावनाओं का उतार-चढ़ाव तेज होगा। इसलिए आज आत्‍मकेंद्रित होने से बचें वर्ना आप अपनों को खुद से दूर कर देंगे। अपनी वाणि पर नियंत्रण रखें। आपके अंदर अलग नजरिये से चीजों को देखने की खूबी है, इसका इस्‍तेमाल कीजिए और खुद को किसी मुश्‍किल में न फंसने दीजिए। आज आपका शुभ रंग बैंगनी है और शुभ समय दोपहर 2 से 3.30 बजे के बीच का है।

तुला : तुला राशि के जातकों को आज पूर्णता और संतुष्‍टि के भाव की अनुभूति होगी। चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से आज आपको कार्यक्षेत्र में पहचान और सम्‍मान दोनों मिलेंगे। आपमें से कुछ लोग आज अपने संपर्क और पहचान का इस्‍तेमाल अपने और संस्थान के लिए करने की स्‍थिति में भी हो सकते हैं। हालांकि इस चीज का दिखावा करने से आपको बचना चाहिए। शुभता के लिए आज नारंगी पहने और आपका शुभ समय 12.35 बजे से 1.35 बजे के बीच का रहेगा।

वृश्‍चिक : चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहा है। इसलिए वृश्‍चिक राशि के जातकों में आज शांति और कृतज्ञता का भाव रहेगा। पिछले कुछ हफ्तों में जमीनी काम करने के बाद आज आप अपनी सोच को अमली जामा पहनाने की स्‍थिति में हैं। आज सम्‍मान, पहचान, धन और विकास सबका रुख आपकी तरफ है। मगर ध्‍यान रखें इस सफलता को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आपका शुभ रंग क्रीम है और दोपहर 3 से 4.15 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा।

धनु : चंद्रमा के आपकी अपनी राशि में गोचर से आज पेशेवर जिंदगी में काफी चहल-पहल रहेगी। ढेर सारी चीजें आज एक साथ होने की वजह से बिजनेसमैन और प्रोफेशनल का दिन काफी व्‍यस्‍त रहने वाला है। बेहद व्‍यस्‍त दिनचर्या के बावजूद आज अपने सारे काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपका शुभ रंग क्रिमसन है और शुभ समय शाम के 5 से 6 बजे के बीच का है।

मकर : चंद्रमा के धनु राशि में गोचर के प्रभाव से मकर राशि के जातकों के जीवन में पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव आज खत्‍म हो जाएगा। आज आप अपने परिवार और मित्रों साथ समय बिताएंगे। आज दिन खुद को आराम देने के लिए रखें। खुश रहें, किताब पढ़ें, किसी अपने के साथ लंबी वॉक पर जाएं। अपने परिजनों को जताएं कि आपको उनकी परवाह है। आज आपका शुभ रंग रॉयल ब्‍लू है और शुभ समय दोपहर 2 से 4 बजे के बीच है।

कुंभ : कुंभ राशि के जातक आज चंद्रमा के धनु राशि में होने की वजह से खुद को निजी और पारिवारिक मसलों में बंधा हुआ पाएंगे। इस गोचर की वजह से आज आपका दिमाग उस असवस्‍था में होगा जहां पिछले कुछ समय से चले आ रहे निजी मसलों का हल निकालने के लिए प्रयास करेंगे। लोगों से अपने संबंध मजबूत बनाने की लगातार कोशिश से थोड़ा ब्रेक लें और खुद पर फोकस करें। आज आपका शुभ रंग लाल है और शुभ समय शाम को 4.15 बजे से 6 बजे के बीच का है।

मीन : चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से मीन राशि के जातक आज अपने जीवन को लेकर चिंतित और बेचैन होंगे। अपने परिवार और मित्रों के साथ कुछ समय गुजारें, इससे आप अच्‍छा महसूस करेंगे। यह दौर ज्‍यादा समय तक नहीं रहेगा और जल्‍द ही बीत जाएगा। अपने आसपास सकारात्‍मकता बनाए रखने के लिए आज नीला रंग पहनना शुभ रहेगा। आज आपका शुभ समय शाम को 5 से 6 बजे के बीच का है।

अपराजिता श्रीवास्‍तव

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com