आज का राशिफल, जानिए क्‍या कहते हैं आपके सितारे

मेष : मेष राशि के जातक आज निजी कारणों से मानसिक रूप से तनावग्रस्‍त रहेंगे। चंद्रमा आज मकर राशि में गोचर कर रहा है, लिहाजा आज का समय गुस्‍से या नकारात्‍मक भावनाओं में बह कर अपना आपा खोने का नहीं है। आज अपनी ईगो किनारे रखिए और अपनी परेशानियों का बेहतरीन हल निकालने की कोशिश कीजिए। आज आपका शुभ रंग फॉरेस्‍ट ग्रीन है और सुबह 9 से 10 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा।

वृष : आज वृष राशि के जातकों का यात्रा का योग बन रहा है। चंद्रमा की मकर राशि में मौजूदगी के प्रभाव से यह विदेश यात्रा भी हो सकती है। काम से संबंधित यह यात्रा पारिवारिक हो सकती है। आपके पास अपने परिवार के साथ समय बिताने का पूरा मौका है। इस मौके का पूरा सदुपयोग करें। आज आपका शुभ रंग हल्‍का हरा है और शुभ समय शाम को 5.15 बजे से 6 बजे के बीच का है।

मिथुन :  संवाद आपका सबसे अच्‍छा गुण होने के बावजूद मिथुन राशि के जातक आज अपने किसी प्रियजन के साथ गलतफहमी का शिकार होंगे। चंद्रमा की मकर राशि में मौजूदगी के कारण आज आप अपने परिवार से भी उनके हठी रवैये के कारण खफा होकर मामले को अपने हाथ में ले सकते हैं। हालांकि इस व्‍यवधान को खत्‍म करने का सबसे अच्‍छा तरीका यह है कि आप अपने स्‍तर पर काम करना शुरू कर दें। आज आपका शुभ रंग पीला है और शुभ समय सुबह 10 से 11 बजे के बीच का है।

कर्क : चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है। इसके प्रभाव से कर्क राशि के जातकों का अकर्षण और उनकी उत्‍पादकता सबसे बेहतरीन होगी। आज अपने हुनर का इस्‍तेमाल कर आप उच्‍च अधिकारियों की नजर में अपनी जगह बना सकते हैं। अपने पेशेवर मौकों को बढ़ाइए। आज आपका शुभ रंग ब्राउन है और दोपहर 3.30 बजे से 4.15 के बीच का समय शुभ रहेगा।

सिंह : चंद्रमा की मकर राशि में उपस्‍थिति की वजह से सिंह राशि के जातक आज कुछ परेशान और हताश हो सकते हैं। यह आपके कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन दोनों पर समान रूप से लागू होगा। परिवार के सदस्‍यों या ऑफिस में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। आज का दिन रुपये-पैसों के मामले में अच्‍छा नहीं है और आपको वित्‍तीय नुकसान हो सकता है। आज आपका शुभ रंग उजला नारंगी और शुभ समय दिन के 11 से 12 बजे के बीच का रहेगा।

कन्‍या : कन्‍या राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का आज का गोचर सकारात्‍मकता और शांति लेकर आया है। अब आपकी सोच सही दिशा में चलेगी और कुछ गंभीर मसलों पर स्‍थिति और साफ होगी। समस्या का समाधान अब आपको साफ-साफ नजर आने लग गया। आप खुद को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ता हुआ देखकर काफी खुश होंगे। आज आपका शुभ रंग पर्पल है और शुभ समय शाम को 5.30 बजे से 6.30 बजे के बीच है।

तुला : चंद्रमा मकर राशि में है, जो तुला राशि के जातकों के लिए आरामदायक समय है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इससे रोजाना के कामकाज से छुट्टी मिलेगी और खुद को रिलैक्‍स करने का भी समय मिलेगा। इसलिए अपनी तैयारी शुरू कीजिए और इस समय का भरपूर फायदा उठाइए। आज आपका शुभ रंग लाइट ऑरेंज है और शुभ समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच का है।

वृश्‍चिक : काम के भार की वजह से वृश्‍चिक राशि के जातक आज तनावग्रस्‍त महसूस कर सकते हैं। चंद्रमा के मकर राशि में गोचर से आज आप कुछ चिड़चिड़े हो सकते हैं। मानसिक शांति के लिए आज के दिन अपने स्‍वभाव पर नियंत्रण रखें और भावनाओं पर काबू करने का प्रयास करें। शांत रहें और किसी अवांछित परिस्‍थिति से निपटने के लिए तर्कसंगत रास्‍ता अपनाएं।  आज आपका शुभ रंग पीला है और शुभ समय दोपहर 3 से 4 बजे के बीच का है।

धनु : धनु राशि के जातकों का मूड आज कुछ उखड़ा हुआ रहेगा। अपने स्‍वभाव पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और ऑफिस या पब्‍लिक प्‍लेस पर अपना आपा नहीं खोएं। समस्‍याओं को दूर करने के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अगर आज आप लोगों से मिलने-जुलने के बारे में सोच रहे हैं तो ये तनाव दूर करने का अच्‍छा उपाय होगा। आज आपका शुभ रंग है पीला और शुभ समय शाम के 5 से 6 बजे के बीच का है।

मकर : चंद्रमा आपकी अपनी राशि में गोचर कर रहा है। इसकी वजह से आज किसी प्रियजन के साथ आपके संबंधों में गर्मजोशी कुछ कम हो सकती है। आप जितनी जल्‍दी सारे मसले को सुलझाना चाहते हैं, वो आपकी संतुष्‍टि के मुताबिक नहीं होगा। अपने प्रियजन को कुछ समय दीजिए, इस दौरान बातचीत के रास्‍ते खुले रखिए। आज आपका शुभ रंग पीला है और आपका शुभ समय शाम के 7 से 9 बजे के बीच का है।

कुंभ : चंद्रमा के मकर राशि में होने की वजह से आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह समय के साथ चलने का मौका है। काफी समय से आपकी यह यात्रा अटकी हुई थी, यह आपके लिए काफी आरामदायक रहेगी। आज आपका शुभ रंग ब्राउन है और शुभ समय सुबह 10.15 बजे से 11 बजे के बीच का है।

मीन : चंद्रमा के मकर राशि में जाने की वजह से आज आपके पास खुश रहने के पर्याप्‍त कारण हैं। आज स्‍टॉक मार्केट या नए बिजनेस में आपका छोटा मुनाफा हो सकता है। कारोबारी जातक आज समझदारीपूर्ण चुनाव की बदौलत आज ब्‍याज के साथ मुनाफा कमाने में सफल होंगे। आज आपका शुभ रंग पीला है और शुभ समय दोपहर 2 से 3.45 के बीच का है।

अपराजिता श्रीवास्‍तव

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com