कार्तिक मास में तुलसी पूजा का जानें महत्व, होगा लाभ

      अश्विन मास के बाद कार्तिक मास 21 अक्तूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास का काफी महत्व है। कई महीनों से भगवान विष्णु इस महीने में जाग जाते हैं। बताते हैं कि इसी महीने से अच्छे मुहूर्त शुरू होते हैं और शुभ कार्य व हिंदू धर्म में लग्न भी शुरू होते हैं। इस महीने में तुलसी पूजा का भी महत्व है। क्या खास है कार्तिक माह, आइए जानते हैं।

कार्तिक मास काफी शुभ
जानकारी के मुताबिक, कार्तिक मास काफी शुभ माना गया है। जैसे गंगा नदी और युगों में सतयुग है उसी तरह महीनों में कार्तिक महीना सबसे अच्छा माना गया है। विष्णु भगवान इस महीने जाग जाएंगे, वे पिछले चार माह से निद्रा में है। अगर आपका काम नहीं बन रहा है तो इस महीने तुलसी पूजा करने से काफी लाभ होता है। संकट दूर होते हैं और व्यापार के अलावा अन्य कार्यों  में सफलता मिलती है। तुलसी के पौधे को सुबह जल चढ़ाना काफी अच्छा माना गया है। इसके अलावा इनकी पूजा करनी चाहिए। तुलसी का विवाह भी आगे तिथि के अनुसार मनाया जाएगा जिसमें उनका श्रृंगार करना काफी शुभ माना गया है। तुलसी को घर में रखना काफी शुभ है। उससे तमाम तरह की समस्या कम होती है और घर का दुख कम होता है।

तुलसी का महत्व
भगवान विष्णु शालिग्राम के रूप में तुलसी के साथ पूजे जाते हैं। उनका पूजन खास माना जाता है। कार्तिक महीने में तुलसी की प ूजा करने से हर तरह के काम बनते हैं। अगर आपको तुलसी पूजा से लाभ प्राप्त करना है तो सोमवार को स्नान के बाद तुलसी के पांच पत्ते तोड़ लें और गंगाजल से धोकर मंदिर में रकें रात में तकिए के नीचे रखिए। इससे भगवान विष्णु से आशीर्वाद की कामना कीजिए। गुरुवार को तुलसी के पत्तों को पीले कपड़े में बांधकर आॅफिस या दुकान में रखने से माता लक्ष्मी और कुबेर का आशीर्वाद मिलता है। प्रमोशन होता है। कार्तिक मास में तुलसी का पौधा दान करना अच्छा माना जाता है। इस महीने तुलसी को गुरुवार के दिन कच्चा दूध भी डालना चाहिए और दीपदान करना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी में जल चढ़ानान अच्छा होता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com