UK में मौसम विभाग ने तीस मार्च तक तापमान बढ़ने को लेकर जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ पर आज से तीस मार्च तक तापमान में बढ़ोतरी का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गढ़वाल में सामान्य से सात से नौ डिग्री सेल्सियस और कुमाऊं में 6 से 8 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की भी आशंका है। 

अल्मोड़ा में 29 डिग्री पर पहुंचा पारा
मार्च के अंतिम दिनों में हर रोज गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। दिन भर धूप खिलने से पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच रहा है। शनिवार को भी अल्मोड़ा में सुबह से ही मौसम साफ रहा। इन दिनों अब मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है। जिला मुख्यालय समेत जिले के पर्यटक स्थल बिनसर, जागेश्वर, रानीखेत, कसारदेवी, धौलछीना में हर रोज तापमान में बढ़ोतरी हो रहीं है।

तापमान बढ़ने और धूप खिलने से मौसम एकदम सुहावना बना है। सोमवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिली रहीं। जिससे अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिनसर में भी अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम सुहावना होने से बाहर से पहुंच रहे पर्यटक गदगद दिख रहे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com