UP: आज गोरखपुर में रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

गोरखपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में जाने वाली हैं। यहाँ वह एक रैली को संबोधित करने के लिए आ रहीं हैं। मिली जानकारी के तहत यह प्रतिज्ञा रैली राज्य भर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही रैलियों की सीरीज में से एक है। जी दरअसल प्रियंका गांधी ने अपने अभियान की शुरूआत बीते 10 अक्टूबर को की थी। यह शुरुआत वाराणसी से एक रैली के साथ की गई थी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।

वहीं यहाँ उन्होंने महिलाओं के लिए टिकटों में 40 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य को एक हद तक बदलने की कोशिश की। इसी के साथ उन्होंने कहा वह जेंडर पॉलिटिक्स के साथ जातिगत भेदभाव को खत्म करने की योजना बना रही है। आप सभी को बता दें कि आज प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को ‘हम वचन निभाएंगे’ नारे की प्रतिज्ञा लेंगी।

मिली जानकारी के तहत रैली की तैयारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय से लेकर राज्यस्तर के नेता गोरखपुर में जुटे हुए हैं। बीते शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं इस दौरान लल्लू ने कहा कि ‘गोरखपुर की सरजमीं पर प्रियंका गांधी की ऐतिहासकि रैली होगी। गरीबों मजलूमों की हक की लड़ाई और न्याय दिलाने के लिए हमेशा तैयार रहने वाली प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता में नई संभावना जगा दी है। और प्रदेश की जनता आशाभरी नजरों से उनकी ओर से देख रही है।’

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com