UP में मायावती को फिर लगा बड़ा झटका, एक और विधायक भाजपा में हुए शामिल

New Delhi: UP Election 2017 से पहले नेताओं ओर विधायकों का दल बदलने का दौर जारी है। इसके मद्देनजर अब BSP सुप्रिमो मायावती को एक बार और झटका लगा है।

 UP में मायावती को फिर लगा बड़ा झटका
हरदोई जिले के मल्लावां बिलग्राम विधानसभा से ब्रजेश वर्मा और सवायजपुर विधानसभा से विधायक रजनी तिवारी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दोनों ही बसपा से विधायक थे। वहीं पूर्व बसपा विधायक राकेश गोस्वामी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।
सपा विधायक अजय पासी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में तीनों विधायक तथा एक पूर्व विधायक को पार्टी में शामिल कराया।
हरदोई की आठ विधानसभाओं में 2 बसपा के पास हैं बाकि 6 पर सपा के विधायक काबिज हैं। इसके पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और आर के चौधरी जैसे बड़े नेता बसपा से अलग हो चुके हैं। जैसे-जैसे यूपी चुनाव 2017 नजदीक आ रहे हैं, नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की पहली पसंद अब भाजपा है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com