#UPEelection2017: भाजपा इन्हें सौंप सकती है यूपी की जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के के आये शुरूआती रुझान से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी एक ऐतिहासिक जीत हासिल करने की ओर बढ़ चली है। इस चुनाव में भाजपा ऐसा इतिहास बनाने की कगार पर खड़ी है जो यूपी में आजकत कोई भी राजनीतिक दल नहीं हासिल कर सकी है। अब सभी की नजरें उस चेहरे को देखने को बेकरार है जिसे भारतीय जनता पार्टी की पार्लियामेंट्री कमेटी मुख्यमंत्री के रूप में सूबे की जिम्मेदारी सौंपेगे।वैसे अभी तक भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन भाजपा के कुछ चेहरे ऐसे हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। आइये आपको उन नामों से अवगत कराते हैं जिनके नाम की चर्चा जोरों शोरों पर है।

राजनाथ सिंह:- भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे पहला नाम राजनाथ का आता है। इनके नाम को लेकर चर्चा की जा रही है कि इन्हें भाजपा की हाई कमान यूपी की भागदौड़ इनके हाथ में सौंप सकती है। आपको बता दें कि वर्तमान समय में यह गृह मंत्री के रूप में केंद्र सरकार के लिए भूमिका निभा रहे हैं । वर्ष 2000 में वह एक वर४श के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

उमा भारती:- केंद्रीय जल संसाधन उमा भारती का नाम भी मुख्यमंत्री के रूप में चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी उमा भारती को हिन्दुत्ववादी चेहरे के रूप में पहचाना जाता है जिन्हें बुंदेलखंड में खासा वर्चस्व प्राप्त है।

योगी आदित्यनाथ:- पिछले 15 वर्षों से गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद योगी आदित्यनाथ को लेकर भी काफी चर्चाएं की जा रही हैं। हिंदूवादी छवि होने के बावजूद पिछले कई दिनों से उनके क्षेत्र के मुस्लिम कार्यकर्ता तक उनके लिए आवाज उठा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है भाजपा पार्लियामेंट्री कमेटी मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम पर मोहर लगा सकती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com