वैशाख मास शुरू, जानिए इस महीने कितने पड़ेंगे शुभ मुहूर्त

चैत्र मास पूर्णिमा के साथ ही खत्म हो गया है। अब वैशाख मास शुरू हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास को कई राज्यों में नए वर्ष और फसल के आगमन के तौर पर काफी धूमधाम से मनाया जाता है। वैशाख मास के शुरू होने पर गर्मी तो बढ़ती ही है लेकिन इसके साथ ही कई शुभ दिन की घड़ी भी आती है। इस महीने देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों का शुभ सीजन भी शुरू हो जाएगा। इस बार इस माह में कई शुभ लग्न पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं।

शुभ लग्न शुरू
वैशाख मास के लगते ही शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। इस माह न केवल शादियों के लिए बल्कि अगर आपको किसी भी प्रकार के कोई नए कार्य कराने हैं तो करा सकते हैं। इस माह में ही भगवान की शुभ एकादशी पड़ रही है जिसे देवउठनी एकादशी कहते हैं। इस दिन से भगवान जगते हैं। इसके अलावा अक्षय तृतीया भी इसी माह पड़ रही है। उस दिन आप कोई भी शुभ काम करा सकते हैं। पंचांग के अनुसार देखें तो 10 जुलाई तक विवाह करा सकते हैं।

वैशाख मास को जानें
वैशाख मास 2079 विक्रम संवत है। रविवार को वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा होगी और नक्षत्र चित्रा होगी। इस माह चंद्र राशि तुला में होगी। इससे तुला राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। इस माह में कुछ अशुभ मुहूर्त भी हैं। वहीं शुभ मुहूर्त में माने जाने वाला अभिजीत मुहूर्त भी है। इसके अलावा ताराबल और चंद्रबल भी इस माह में आपको जानना आवश्यक काम बना सकता है। चंद्रबल देखें तो यह मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर में दिखेगा। वहीं ताराबल भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा व अन्य नक्षत्र है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com