Voting: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत पड़े वोट!

त्रिपुरा: त्रिपुरा की 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। माकपा उम्मीदवार के निधन की वजह से एक सीट पर चुनाव 12 मार्च को होगा। लंबे समय से पूर्वोत्तर में वाम मोर्चा के केंद्र रहे त्रिपुरा में पहली बार मुख्यमंत्री माणिक सरकार व वामपंथी दलों को भाजपा से सीधी टक्कर मिल रही है।

त्रिपुरा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिपलब कुमार देब मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एतिहासिक होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुभकामनाएं दी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार अगरतला के एक बूथ पर वोट डालने पहुंचे।

सरकार यहां की धानपुर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में चार रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के कई दूसरे नेताओं ने भी राज्य में चुनाव प्रचार किया है। कांग्रेस की ओर से यहां राहुल गांधी ने चुनाव अभियान का जिम्मा संभाला था।

मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने पूरे राज्य में 50 से ज्यादा रैलियों को संबोधित किया है। उनके अलावा सीतारम येचुरी व वृंदा करात भी चुनाव प्रचार के लिए यहां आए थे। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि 59 सीटों के लिए कुल 292 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 23 महिलाएं भी शामिल हैं।

वाममोर्चा राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है जबकि कांग्रेस 59 सीटों पर मैदान में है। दूसरी ओर आईपीएफटी के साथ तालमेल के तहत भाजपा ने 51 सीटों पर अपने उम्मीदावर खड़े किए हैं। त्रिपुरा में मौजूदा समय मेेेेेेेें 25.33 लाख लोग अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com