वीकेंड एंज्वॉय करने के लिए चिड़ियाघर अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन अगर चिड़ियाघर में आपको पिंजड़ों में कैद होना पड़े, तो कैसा लगेगा। हम मजाक नहीं कर रहे हैं। दुनिया में एक चिड़ियाघर ऐसा भी है, जहां जानवर खुले घूमते हैं और लोग उनके इर्द-गिर्द पिंजड़ों में कैद होते हैं।

यह रोचक चिड़ियाघर चिली के रैंकागुआ में है। नाम है पैरक्वे सफारी ज़ू (Parque Safari Zoo)। यह चिड़ियाघर जितना खूबसूरत है, उतने ही इसमें प्यारे जानवर हैं। वे यहां खुले घूमते हैं। बब्बर शेर, चीता, बाघ, जिराफ और जेब्रा जैसे जानवर आपको यहां लोगों के इर्द-गिर्द दिख जाएंगे।
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: शहीद दरोगा को वीरता पदक, परिवार को 50 लाख की दी जाएगी आर्थिक सहायता
अब आती है यहां की सबसे खास बात। जैसा कि आपने चिड़ियाघर में देखा होगा कि शेर-चीता जैसे जंगली जानवरों को बाड़े और पिंजड़े में रखा जाता है। लेकिन यहां का मामला कुछ उल्टा है। जंगली जानवर यहां खुले घूमते हैं और इंसान पिंजड़ेनुमा वाहनों में कैद दिखते हैं।
यहां घूमने आने वाले लोगों को ‘सफारी ग्रांड फेलिनो’ के तहत पिंजड़े वाली जीप में घुमाया जाता है। यह वाहन किसी सामान्य जीप जैसा ही होता है, बस इसके खुले हिस्से में मजबूत लोहे की जालियां होती हैं। पिंजड़े जैसी। इन्हीं के भीतर लोगों को चिड़ियाघर की सैर कराई जाती है।
टूर के दौरान कई बार जीप के ऊपर शेर-चीता आ जाते हैं। ऐसे में लोग इन जंगली जानवरों को सबसे करीब से देखते हैं, जो कि दोनों ही पक्षों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव होता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features