वाट्सएप में अब इमोजी भेजें नए तरीके से, जानिए नया फीचर

     मेटा कंपनी के मैसेंजिंग ऐप वाट्सऐप को सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐप में से एक माना जाता है। वाट्सऐप सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला ऐप है। कंपनी की ओर से लगातार वाट्सऐप और अन्य प्लेटफार्म को अपडेट किया जाता रहा है। आगे भी कंपनी करती रहेगी। इस बार कंपनी की ओर से वाट्सऐप में एक नया अपडेट इमोजी को लेकर आया है। इसमें इमोजी भेजने के तरीके को बदला गया है। आइए जानते हैं।

क्या है यह नया तरीका
वाट्सऐप का नया अपडेट इमोजी भेजने को लेकर आया है। इसमें आप इमोजी को नए तरीके से शेयर कर सकते हैं। आपको कई तरह के ऐसे शार्टकट मिलेंगे जिससे इमोजी को भेजने में और ज्यादा दिलचस्पी बढ़ेगी। जो इमोमजी आप उपयोग में लाते हैं। आमतौर पर यह होता है कि आप जो इमोजी उपयोग में चैट करते समय लाते हैं अगर आप नए तरह के इमोजी को लाना चाहते हैं तो आपको दोबारा से उसको टाइप करना होता है।

क्या है यह शार्टकट का इमोजी फीचर
मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार जब भी आप मैसेज करते हैं तो आप इमोजी ढूंढते हैं। इस दौरान आप इमोजी के सेक्शन में जाकर उसे ढूंढते हैं। लेकिन अब आप उसे ढूंढ नहीं सकते। बल्कि आपको अपनी पसंद के इमोजी को अपने मैसेज में टाइप बाक्स में जाकर वहां कीवर्ड डालते हैं और उसके शार्टकट पर क्लिक करते हैं। लेकिन वाट्सऐप का यह इमोजी शार्टकट फीचर सभी लोगों को नहीं मिलेगा। पहले यह वाट्सऐप वेब पर डेस्कटॉप के लिए ही था लेकिन अब इसे बीटा उपयोगकर्ताओं के लिए भी जारी किया गया है। अगर आपके पास वाट्सऐप बीटा है तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं। आपके पास बीटा लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com