अपने से 28 साल छोटी बीवी संग हनीमून मानाने कहां जा रहे अरुण लाल, जानें

इन दिनों देश में आईपीएल की चर्चा जोरों पर है। बता दें कि आईपीएल की वजह से कुछ खिलाड़ियों की पर्फार्मेंस भी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच एक खिलाड़ी ने कुछ ऐसा काम किया कि चर्चाओं के बाजार को अपनी ओर ही मोड़ लिया। हम क्रिकेटर अरुण लाल की बात कर रहे हैं। इनकी शादी काफी चर्चा में रही। दरअसल इन्होंने खुद से 22 साल बड़ी लड़की से शादी रचा कर ये सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा अब ये हनीमून मनाने की भी तैयारी में हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में सबकुछ।

22 साल का अंतर है कपल के बीच

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल इन दिनों काफी चर्चाओं से घिरे हुए हैं। उनकी उम्र इस वक्त 66 साल हो चुकी है। वे अपने से 28 साल छोटी लड़की से शादी करके चर्चा में आए हैं। इस लड़की का नाम बुलबुल है। अब बुलबुल और अरुण हनीमून मनाने के लिए कहीं घूमने जाने वाले हैं। कपल ने सोमवार के दिन कोलकाता में विधि-विधान से शादी रचाई है। इसी के साथ उनके हनीमून को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक हैं। वे कपल से जुड़ी हर जानकारी जानना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें-करोड़ों में खरीदे गए ये खिलाड़ी, इन वजहों के चलते टीम से हुए बाहर

ये भी पढ़ें-बीच में कप्तानी छोड़ने वाले जड़ेजा अकेले नहीं, ये रही पूरी लिस्ट

हनीमून पर यहां जा सकता है कपल

अरुण लाल पत्नी बुलबुल के साथ हनीमून प्लान कर रहे हैं। इसके चलते उनसे पत्रकारों ने कुछ सवाल भी पूछे हैं। क्रिकेटर की पत्नी बुलबुल से पत्रकारों ने कई सवाल किए। कपल ने अपने जवाब से सभी को हैरान कर दिया। अरुण ने पत्रकारों को जवाब दिया, ‘हमारा हनीमून कोलकाता में हो सकता है। चार जून से आट जून तक रणजी ट्राफी का मैच झारखंड में होगा।’ ऐसे में बुलबुल अपने पति की टीम का हौसला बढ़ाती दिखेंगी। मालूम हो कि अरुण लाल की उम्र 66 साल है। उन्होंने बुलबुल से दूसरी शादी की है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अरुण की पहली पत्नी का नाम रीना था। रीना काफी बीमार रहती थीं इसलिए अरुण ने दूसरी शादी की। दूसरी शादी से अरुण बेहद खुश हैं। मालूम हो कि अरुण बंगाल क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद पर तैनात हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com