आज का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष – मेष राशि के जातक आज अपने अधूरे काम निपटाने के मूड में रहेंगे। तुला राशि का चंद्रमा उन्हेंश खुद को साबित करने और जो भी वो कर रहे हैं उसमें श्रेष्ठर बनने का अवसर देगा। आज के दिन आपमें टालमटोल करने वालों के लिए सब्र कम होगा और नजर नतीजा देने वाले उपायों पर रहेगी। आपके लिए सलाह है कि आप आज के दिन और अच्छे समय का भरपूर सदुपयोग करें। आज आपका शुभ रंग है हरा और शुभ समय शाम को 6 से 8 बजे के बीच है।
वृष – तुला राशि में चंद्रमा की उपस्थिति से वृष राशि के जातक आज खुद में रचनात्मकता का अनुभव करेंगे। आज आपका ध्यान बड़ी चीजों पर न होकर उसकी बारीकियों पर रहेगा। आज का दिन नर्इ उम्मीदों से भरा हुआ है, आपको इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। आज के दिन आपके पूर्वाभास या सहज बोध काफी मजबूत है और यह आपको आने वाली परेशानियों से बचने में मदद कर सकता है। आज आपका शुभ रंग क्रीम है और दिन के 12.30 बजे से दोपहर 3.15 बजे का समय जरूरी कामों के लिए शुभ रहेगा।
मिथुन – चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश से मिथुन राशि के जातकों के लिए तूफान थमता हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से आराम करने व मित्रों और परिजनों के साथ समय बिताने के बाद अब आप अपने जीवन को वापस पटरी पर लाने की कोशिश शुरू करेंगे। बेहतर होगा आप अपने अधूरे कामों को निपटाने से शुरुआत करें और योजना बनाएं व प्राथमिकताएं निर्धारित करें। आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ खींचना चाहते हैं तो नारंग रंग धारण करें। आज आपका शुभ समय दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे के बीच है।
कर्क – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन और हताश करने वाला हो सकता है। चंद्रमा की तुला राशि में उपस्थिति इसका कारण हो सकती है। आप जिन्हें बेहद प्यार करते हैं या जिनपर भरोसा करते हैं वो इसकी वजह हो सकते हैं। किसी बहुत ज्यादा अपेक्षा दुखों का कारण बनती है। इसलिए आपको सलाह है कि आज के दिन आप यथार्थवादी बनें और दूसरों की गलतियों को माफ करें। खुद बेहतरीन करन और दूसरों से भी ऐसी उम्मीद रखना दुखों को बढ़ाता है। आज के दिन आपका शुभ रंग है हल्का हरा और शुभ समय 11.15 बजे से 1.15 बजे के बीच का है।
सिंह – चंद्रमा की तुला राशि में उपस्थिति से सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज ऊंचार्इ पर रहेगा। अपने फायदे के लिए इस दिन का भरपूर इस्तेमाल करें, ताकि आप दूसरों को अपने सकारात्मकता और आत्मविश्वास से प्रभावित करने में सफल रहें। इस दौरान अगर आप भाग्यशाली होंगे तो आज आपको कोर्इ ऐसा शख्स मिल सकता है जो आपसे प्रभावित होकर ऐसा ऑफर दे दे जिससे आप इनकार न कर पाएं। आज आपका शुभ रंग भूरा है और शाम 5 से 7 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा।
कन्याऐ – कन्या राशि के जातकों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश से आज आपकी मनोदशा में बदलाव आ सकते हैं। सेहत संबंधी कुछ मसले इसकी वजह हो सकते हैं। आज आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। मगर इससे परेशान न हों और ध्यान रखें कि यह अस्थार्इ है। परिजनों और मित्रों की मौजूदगी में आप बेहतर महसूस करेंगे। आज आपका शुभ रंग है बैंगनी और शाम 4.15 बजे से 5.15 बजे का समय आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला – तुला राशि के जातकों की आज किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ वो बीते हुए सुनहरे दिन याद करते हुए सुकून महसूस करेंगे। चंद्रमा की आपकी राशि में मौजूदगी के फलस्वरूप आज आपका स्वभाव कुछ शरारतपूर्ण रहेगा। बिछड़े मित्र से मुलाकात के कारण आपका मूड कुछ उदासीनता भरा रह सकता है। पुराने मित्र दिल के बेहद करीब होते हैं, इस समय को अपनी दोस्ती फिर से जगाने में लगाएं। आज के दिन हल्के रंग आपके लिए शुभ रहेंगे। आपका शुभ समय दिन से 2.15 बजे से 3.45 बजे के बीच का है।
वृश्चिदक – तुला राशि में चंद्रमा की मौजूदगी की वजह से वृश्चिक राशि के जातकों में आज निराशा भाव रह सकता है। आप महसूस करेंगे कि जो लक्ष्य आपने निर्धारित किए थे उन्हें पूरा करना इतना आसान काम नहीं है। इससे आपका आत्मविश्वास आज प्रभावित होगा। आपको अपनी उत्पादकता पर संशय हो सकता है, मगर ठंडी गहरी सांस लें और तनाव लेने से बचें। ध्यान रखें आप जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकल जाएंगे। आज आपका शुभ रंग है बैंगनी और शुभ समय शाम के 6.30 बजे से 7.30 बजे के बीच का है।
धनु – चंद्रमा तुला राशि में है, आज आप किसी मित्र को मदद की उम्मीद से कॉल करेंगे तो सकारात्मक नतीजे मिलने की पूरी संभावना है। इसमें संकोच न करें और आप उन पर भरोसा कर सकते हैं। आपके सबसे मजबूत संबंध भरोसे पर ही टिके होते हैं। आप जैसा सहयोग और समझदारी देंगे, आपको भी जरूरत पड़ने पर उसी तरह वापस मिलेगा। आज उजला लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा। अपने जरूरी काम आज दोपहर 12 से 1 बजे के बीच करना शुभ रहेगा।
मकर – आज चंद्रमा की तुला राशि में मौजूदगी मकर राशि के जातकों के लिए बड़ा शुभ संकेत दे रही है। आज आपका दृढ़निश्चय या विश्वास नहीं आपकी किस्मत काम बनाएगा। आज आपके तारे बुलंदी पर हैं। आज का दिन चंद ऐसे दिनों में से एक है जब आप कम मेहनत बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। इस समय को हल्के में न लें और किस्मत की लहर पर सवार होकर बना लें अपने अटके काम। आज आपका शुभ रंग बैंगनी है और शुभ समय सुबह 10.30 बजे से 12 बजे के बीच का है।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों के लिए आज काफी व्यस्त दिन होगा। चंद्रमा की तुला राशि में मौजूदगी के फलस्वरूप आप देखेंगे कि आपके लिए जिन चीजों को आपके ध्यान की जरूरत है उन सभी को आप तवज्जो नहीं दे पा रहे हैं। आज आपको सतर्क रहना चाहिए और अपनी सभी चीजों को अच्छी तरह संयोजित कर रखना चाहिए। चाहे जितना भी मुश्किल क्यों न हो मगर कुंभ राशि के जातकों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए और उसके बारे में बात करनी चाहिए। आज आपका शुभ रंग है लाल और शुभ समय दोपहर 3 बजे से शाम बजे के बीच है।
मीन – चंद्रमा की तुला राशि में उपस्थिति की वजह से आज जरा से उकसावे से आप अपना संयम खो सकते हैं। मीन राशि के जातकों का मन आज व्याकुल रह सकता है। खुद को शांत रखने की कोशिश करें और उलझन की वजह तलाशने की कोशिश करें। हो सके तो अपने विचारों को लिखें या किसी प्रियजन से इसके बारे में बात करें। ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा और आप बेहतर भी महसूस करेंगे। आज आपका शुभ रंग उजला स्लेटी है और शुभ समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच का है।
अपराजिता श्रीवास्तव
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com