फिरोजाबाद में दिन दहाड़े छात्रा के दबोचे जाने का मामला सामने आया है। घटना उस समय घटी जब छात्रा स्कूल जा रही थी। बदमाश बाइक से सवार हो कर आया था।
ये भी पढ़े: अभी-अभी: बलात्कारी राम रहीम के पक्ष में हैं BJP सांसद साक्षी महाराज, अपनी ही पार्टी के खिलाफ की बयानबाजी…
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फिरोजाबाद के मक्खनपुर में स्कूल जा रही छात्रा के साथ बदमाश रेप की कोशिश कर रहा था। शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। इस दौरान बाईक उसकी छूट गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूरे मामले में मक्खनपुर के नगला भाट की पुलिस कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़े: बड़ी खबर: इलाहाबाद में सपा पार्टी के आधार स्तम्भ रहे, इस बड़े नेता का हुआ निधन, तो अखिलेश बोले…
वहीं अलीगढ़ में स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से 18 बच्चे घायल हो गए हैं। इसमें से चार बच्चों की तबियत काफी खराब बताई जा रही है। गंभीर रुप से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घटना चंडौस क्षेत्र की है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features