अब बॉलीवुड 6 साल बाद फिर साथ दिखेंगी शाहरुख-प्रियंका की ये जोड़ी..

अब बॉलीवुड 6 साल बाद फिर साथ दिखेंगी शाहरुख-प्रियंका की ये जोड़ी..

संजय लीला भंसाली काफी वक्त से प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाह रहे हैं लेकिन पीसी के बिजी रहने के कारण से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। भंसाली प्रियंका को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘गुस्ताखियां’ में लेना चाहते हैं जो कवि अमृता प्रीतम की जिंदगी पर आधारित होगी।

आखिर ऐसा क्या हुआ जो सलमान खान को रातों-रात महंगी गाड़ियां छोड़ कर इस साइकिल पर आना पड़ा…

अब बॉलीवुड 6 साल बाद फिर साथ दिखेंगी शाहरुख-प्रियंका की ये जोड़ी..

हुआ सनसनीख़ेज़ ख़ुलासा: पीएम मोदी न लेते नोटबंदी का फैसला तो डूब जाता…

वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार भंसाली और प्रियंका की इस फिल्म पर सहमति बन गई है। अमृता प्रीतम के रोल को अब प्रियंका ही निभाएंगी। भंसाली के साथ प्रियंका ने सबसे पहले साल 2013 में ‘राम-लीला’ फिल्म में काम किया था। इसमें उन्होंने आइटम नंबर ‘राम चाहे लीला’ किया था जिससे खुश होकर भंसाली ने उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में लिया था।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान हो सकते हैं। शाहरुख फिल्म में अमृता के प्रेमी गीतकार साहिर लुधियानवी का रोल निभाएंगे। इस रोल के लिए कई एक्टर्स का नाम सामने आ रहा था। शुरुआत से ही चर्चा थी कि शाहरुख साहिर का रोल निभाएंगे लेकिन फिर इरफान खान का नाम इस रोल के लिए सामने आने लगा था। वहीं फवाद खान का नाम भी इस रोल के लिए आया और आखिरी नाम अभिषेक बच्चन का था।

शाहरुख और प्रियंका आखिरी बार साल 2011 में ‘रा.वन’ और ‘डॉन 2’ में नजर आए थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं जिसके खूब चर्चे हुए थे। हाल ही में प्रियंका ने एक टॉक शो में अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को लेकर एक खुलासा किया था। सुनने में आया था कि प्रियंका का ये ब्वॉयफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि शाहरुख हैं। ऐसे में दोनों अगर फिल्म के लिए साथ आते हैं तो ये बहुत बड़ी बात होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com