अभी-अभी: शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे अमिताभ सहित कई बॉलीवुड सितारे

अभी-अभी: शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे अमिताभ सहित कई बॉलीवुड सितारे

दिग्गज फिल्म अभिनेता शशि कपूर का सोमवार शाम निधन हो गया। हिंदी सिनेमा में बेहतरीन अदाओं और अदायगी से करीब ढाई दशक तक लोगों को अपना दीवाना बना कर रखने वाले शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। वह 79 वर्ष के थे। अभी-अभी: शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे अमिताभ सहित कई बॉलीवुड सितारे

Bollywood: अपनी एक्टिंग के लिए हमेशा याद किये जाते रहेंगे शशि कपूर!

जैसे ही शशि कपूर के निधन की खबर आई बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच गए। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके भतीजे ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना हो गए।  

सबसे पहले पहुंचने वालों में बच्चन परिवार था। अमिताभ बच्चन को जैसे ही शशि कपूर के निधन की खबर लगी वो भागे चले आए। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर के काफी करीबी थे। दोनो ने एक साथ ‘दीवार’, ‘सुहाग’, ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

 इसके अलावा करीना कपूर खान, सैफ अली खान भी खबर लगते ही शशि कपूर के घर पहुंच गए।

शशि कपूर के घर पहुंचने वालों में रानी मुखर्जी भी थीं। इसके अवाला कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शशि कपूर के घर पहुंचे। शशि कपूर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा। 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com