उड़ता हुआ नीलकंठ देखने से बढ़ती है उम्र: और भी हैं लाभ हानि

#tosnews उड़ता हुआ नीलकंठ देखने से बढ़ती है उम्र: और भी हैं लाभ हानि

#tosnews नीलकंठ को महादेव का मंगलकारी और शांति का प्रतीक एक स्वरूप माना जाता है। भगवान शिव का यह स्वरूप श्रीमद्भागवत गीता के आठवें अध्याय में एक कथा के रूप में वर्णित है। जिसके अनुसार समुद्र मंथन के दौरान एक हलाहल नाम का विष निकला था जिसको भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण कर लिया इसके बाद से भगवान शिव का नाम नीलकंठ हो गया। श्रीमद्भागवत गीता में नीलकंठ का जिक्र किया गया है।

#tosnews नीलकंठ देखने से क्या होते हैं लाभ-हानि –

• नीलकंठ को देखने से कई सारे कार्य अपने आप ही सिद्ध हो जाते हैं।

• नीलकंठ को उड़ते हुए देखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसे सौभाग्य का सूचक भी माना जाता है। पंडित आचार्य राजनारायण पांडे के अनुसार नीलकंठ साक्षात शिव का स्वरूप है तथा वह शुभ और अशुभ का द्योतक भी है।

• खगोल उपनिषद के मुताबिक अगर किसी भी व्यक्ति के सम्मुख नीलकंठ उड़ता हुआ जाए तो उसका सौभाग्य से आयु 5 वर्ष और बढ़ जाती है।

• अगर नीलकंठ आपकी बाईं ओर से उड़े तो जल्द ही किसी प्रिय मिलन की बेला आने वाली होती है।

दाईं ओर से उड़ने पर पति समागम और पीठ पीछे नीलकंठ के उड़ते देखने पर पुरानी प्रेमी से मिलने का योग बनता है

#tosnews नीलकंठ और किस बात का होता है द्योतक

#tosnews जिस तरह से प्रकृति अपने गोद में सबको समेटे हुए है ठीक उसी तरह नीलकंठ से हमें प्रकृति द्वारा किए जा रहे कार्यों का पता चलता है। बात नीलकंठ की हो रही है तो नीलकंठ अगर रूम पर आपको बैठा दिखाई दे तो स्त्री में उदर संबंधी विकार या रोग होने की संभावना बनी रहती है।

• किसी व्यक्ति को अगर नीलकंठ किसी हरी डाल पर बैठा दिखाई दे तो सुख का प्रतीक माना जाता है।

• सूखे वृक्ष की डाल पर अगर बैठा दिखाई दे तो यौन व्याधि या दांपत्य क्लेश होने के आसार होते हैं

• वहीं अगर नीलकंठ आपको जलाशय के किनारे बैठा दिखाई दे तो इससे पराए पुरुष गमन की संभावना बढ़ जाती है।

• अगर कुंवारी कन्या के अधर पर नीलकंठ बैठ जाता है तो इस बात की ओर इंगित करता है कि उस कन्या का विवाह सुख में व्यतीत होगा।

• वहीं अगर किसी पुरुष के सामने से नीलकंठ दर्शन देकर निकलता है तो इसे शुभकारी माना जाता है। उड़ता हुआ नीलकंठ दाएं भाग में दिखाई दे तो यह सफलता का प्रतीक माना गया है और शत्रुनाश का प्रतीक भी माना जाता है।

• किसी अविवाहित युवक के माथे पर से उड़ता हुआ नीलकंठ निकल जाए तो समझ लो यह अत्यंत शुभ संकेत है। आप की कामना पूर्ति होने वाली है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति तो सुधरेगी ही साथ ही आपका विवाह भी बहुत ही जल्द होने का सूचक माना जाता है।

#tosnews सुबह-सुबह अगर नीलकंठ के दर्शन हो जाएं तो सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। नीलकंठ का सावन के महीने में यह अति शुभकारी माना जाता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com