उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 की मौत दो हुए घायल

उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 की मौत दो हुए घायल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है और दो लोग घायल हैं।उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 की मौत दो हुए घायल

अभी अभी: योगी सरकार पर आई बड़ी मुसीबत, मरने से पहले पुजारी ने सुसाइड नोट में लिखा CM का नाम…

पिथौरागढ़ के कालामुनी में थल मुनस्यारी रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे। जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। दो घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों को 108 की मदद से सीएचसी पिथौरागढ़ भर्ती कराया गया। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया है।

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई

दुर्घटना बीती रात करीब दस बजे की है। बताया गया ‌कि एक कार (यके 05 डीए 2252) बीती रात पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही थी। थल मुनस्यारी मार्ग में सर्वाधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बेटुलिधार से लगभग दो किमी दूर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे में कार सवार प्रेम राम (55 वर्ष) पुत्र शेर राम निवासी नया बस्ती, मंजू देवी ( 40 वर्ष) पत्नी एसराम निवासी नया बस्ती, देवकी देवी ( 56 वर्ष) पत्नी कालू राम निवासी नया बस्ती और लक्ष्मण सिंह नितवाल (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चालक गणेश राम (27 वर्ष) पुत्र कालू राम निवासी नया बस्ती और जनक राम (17 वर्ष) पुत्र त्रिलोक राम निवासी नया बस्ती गंभीर रूप से घायल हुए है। 

घटना की जानकारी घायलों द्वारा सड़क में आने के बाद लोगों को दी गई। सूचना के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सीएसी मुनस्यारी रेफर किया गया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com