ऑस्कर्स 2023 के लिए भारत से चुनी गई 5 फिल्मों में द कश्मीर फाइल्स का नाम हुआ शॉर्टलिस्ट

साल 2022 में सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर्स 2023 में अकेडमी अवॉर्ड की फर्स्ट लिस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। यह जानकारी डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ट्वीट करके दी। इतना ही नहीं पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अनुपम खेर सभी को बेस्ट ऐक्टर कैटिगरी के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इस खबर पर फिल्म से जुड़ी कास्ट और फिल्म को पसंद करने वाले दर्शक काफी खुश हैं।

विवेक ने सबको दी बधाई द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर्स की रेस में एक पायदान आगे बढ़ गई है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करके खुशी जताई है, द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर्स 2023 की फर्स्ट लिस्ट में चुनी गई है। यह मूवी भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं। यह सिनेमा के लिए महान साल है।

ये फिल्में भी हुईं शॉर्टलिस्ट द अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स ऐंड साइंसेज ने लिस्ट जारी की है। इसमें भारत से आरआरआर, गंगूबाई काठियाबाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और कांतारा जैसी फिल्में 301 फिल्मों के साथ कंपीट करेंगी। लिस्ट में पैन इंडिया फिल्म छेलो शो भारत से ऑस्कर्स के लिए ऑफिशियल एंट्री है। फिल्में अलग-अलग कैटिगरीज में शॉर्टलिस्ट हुई हैं। अब देखना है कि ये फिल्में फाइनल नॉमिनेशंस में जगह बना पाती हैं या नहीं। ऑस्कर्स के लिए फाइनल नॉमिनेशंस की लिस्ट 24 जनवरी को आएंगे। इसके बाद फिल्में अकैडमी अवॉर्ड के लिए चुनी जाएंगी। इस साल 95वां अकैडमी अवॉर्ड्स है। इवेंट 12 मार्च 2023 को लॉस ऐंजिलेस के डॉल्बी थिएटर में होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com