कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच बात बनती दिखी, जल्द होगी वापसी !

मुम्बई : सोनी चैनल के कपिल शर्मा शो को लेकर एक बड़ी खबर आई है। लम्बे समय से चल रहा झगड़ा शायद अब खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है। कपिल और सुनील के बीच समझौत की खबर आ रही है। बताया जाता है कि सुनील जल्द ही शो में वापसी कर सकते हैं।

 


खबरी के मुताबिक कपिल से हुए विवाद के बाद भी सुनील यह शो नहीं छोडऩे वाले हैं। अगले ऐपिसोड्स में सुनील भी डॉ मशहूर गुलाटी के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। आपको बता दें कि गत 16 मार्च को कपिल शर्मा अपने साथियों के साथ मेलबर्न- दिल्ली फ्लाइट के बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी।

इस दौरान वो अपनी टीम पर खूब चिल्ला रहे थे। इस समय कपिल और सुनील में विवाद हुआ। कपिल ने साथियों को भला.बुरा कहा था। इसके बाद उन लोगों का आपस में झगड़ा हुआ था। कपिल शर्मा को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने सोशल मीडिया पर सुनील से माफी भी मांगी। मगर इस बार सुनील ग्रोवर इस पूरे घटनाक्रम से निराश थे। यह कयास लगाए जा रहे थे कि वो शो पर नहीं लौटेंगे। चैनल अपनी ओर से सुनील की फीस बढ़ाने की बात भी कह चुका है। सूत्रों के मुताबिक इस बार सुनील शो पर जरूर लौट रहे हैं मगर कुछ शर्तों के साथ।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com