कियारा आडवाणी ने दुलहन बनकर एकदम अलग अंदाज में ली एंट्री, देखें वीडियो..

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तस्वीरों के बाद वेडिंग का खूबसूरत वीडियो सामने आया है। इसमें कियारा की धड़कनें बढ़ाने वाली एंट्री है। इंतजार करते दूल्हे राजा सिद्धार्थ दिख रहे हैं। जयमाल से पहले दूल्हा-दुलहन में क्यूट इशारेबाजी है। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वरमाला पहनाते हैं। फिर किस करते भी दिखाई देते हैं। दिखे दूल्हा-दुलहन के इशारे कियारा-सिड की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रहा है। दोनों की यह क्लिप देखकर उनके फैन्स इमोशनल हो रहे हैं। वहीं इसको अब तक सिलेब्स की शादी के वीडियोज से हटके भी कहा जा रहा है। इस पूरे वीडियो की लाइमलाइट कियारा ने लूट ली है। वह एकदम बिंदास अंदाज में एंट्री लेती हैं। सिद्धार्थ कियारा का इंतजार करते दिखते हैं। इसके बाद कियारा डांस करती हैं और सिद्धार्थ को अपनी ओर खींचने का इशारा करती हैं। सिड इशारों में बोलते हैं कि वह लेट हैं। इसके बाद कियारा इशारों में बताती हैं कि वह अच्छे दिख रहे हैं। सिड ने किए नखरे कियारा सिद्धार्थ को वरमाला पहनाने की कोशिश करती हैं तो वह पीछे हटते हैं। इसके बाद दोनों की जयमाल की रस्म होती है और कियारा और सिड डांस करते हैं। उनके इस वीडियो को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक-दूसरे के लिए यूं जताया प्यार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की कुछ डिटेल्स बाहर आई हैं जिनकी लोग तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रस्मों के दौरान सिद्धार्थ ने कियारा के पैर छुए थे। उन्होंने कियारा को बराबरी का दर्जा देने के लिए ऐसा किया था। वहीं कियारा के कलीरे में सिद्धार्थ के पेट डॉग ऑस्कर का चेहरा था। ऑस्कर सिड के काफी करीब था और बीते साल ही उसका निधन हुआ है।
View this post on Instagram
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com