क्या घर के मुख्य द्वार के आगे भी हैं ये चीजें?

क्या घर के मुख्य द्वार के आगे भी हैं ये चीजें?

हर कोई अपने घर में सुख-समृद्धि चाहता है और उसके लिए तरह-तरह के जतन भी करता है। लेकिन कभी-कभी पूजा-पाठ से लेकर वास्तु के अनुसार घर बनाने के बावजूद मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं। इसकी जिम्मेदार आपके घर के आस-पास की कुछ चीजें भी हो सकती है। घर के मुख्य द्वार के आगे कुछ चीजें खासकर नहीं होनी चाहिए। जानिए कौनसी हैं वो चीजें-क्या घर के मुख्य द्वार के आगे भी हैं ये चीजें?

 – घर के आगे अगर गंदा पानी जमा हुआ है तो उसे तुरंत हटवा लें। इससे बीमारियां तो होती ही हैं, साथ ही धन का भी नुकसान होता है।

– घर के मुख्य द्वार के सामने अगर बिजली का खंभा है तो इससे आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है।

– घर के आगे आक जैसे पौधे भी नहीं होने चाहिए। यह कष्टों को बढ़ाता है।

– घर के आगे अगर कांटेदार पौधे उग रहे हैं तो उसे जल्दी छंटवा लें। इन पौधों के बढ़ने का मतलब है आपके शत्रुओं का बढ़ना। इससे पारिवारिक मतभेद भी बढ़ते हैं।

– अगर घर के गेट से कोई बेल ऊपर चढ़ रही है तो वह आपके लिए शुभ नहीं है। इसके ऊपर चढ़ने से आपकी तरक्की नीचे आएगी।

– घर के आगे पत्थरों का जमावड़ा लगा है तो इससे आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। करियर में भी आपको असफलता हाथ लग सकती है।

– घर के नजदीक कूड़ेदान का होना भी वास्तु में अशुभ माना गया है। इससे वास्तु दोष होता है। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com