राशिफल: कैसा फल देगी आपको सितारों की चाल?

गुरुवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

गुरुवार का राशिफल: कैसा फल देगी आपको सितारों की चाल?

मेष- आलस की अधिकता और लापरवाही से बने काम बिगड़ सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं पर जरा समझदारी से कार्य करें। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

वृष- आपके सार्थक प्रयासों से आय में वृद्धि होगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। वैवाहिक चर्चा सफल होगी।

मिथुन- अपने निजी संबंधों में बोलचाल में कटुता न आने दें। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। परिवार में किसी गहन समस्या का सामना करना होगा।

कर्क- आपकी मेहनत से व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। आय में वृद्धि होगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। वाहन पर खर्च होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह- किसी अजनबी से सम्बन्ध स्थापित होंगे। किसी भी कार्य में जल्दबाजी हानिकारक होगी। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा। पिता से मनमुटाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

कन्या- परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। आज नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

तुला- अपने किए पर पछतावा होगा। व्यापार में प्रगति के योग बने हैं। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। सामाजिक यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। अपनों को समय दें।

वृश्चिक- छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। आज व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। अपनों से भेंट, उपहार मिलेगा। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। कार्य सिद्धि से धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

धनु- परिवारिक अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। सफल होंगे। अपनों से धोखा मिलेगा।

मकर- राजनीति में परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। अनावश्यक क्रोध न करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ- किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। स्थिति को समझें, पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। धर्म, साहित्य, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय का तनाव समाप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे।

मीन- परिजनों के साथ यात्रा होगी। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। खान-पान में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। मन की अस्थिरता निर्णय लेने में बाधक होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com