जानिए हनीमून के लिए परफेक्ट जगह, यहाँ जानें …

Honeymoon Destinations केरल न केवल प्री वेडिंग शूट के लिए बल्कि हनीमून और बेबी मून डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए केरल जाते हैं। केरल में कई दर्शनीय स्थल हैं। इनमें एक मुन्नार है। अक्टूबर का महीना हनीमून के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में न ज्यादा ठंड और न ज्यादा गर्मी रहती है। वहीं, मानसून सीजन भी समाप्त हो जाता है। इसके लिए अक्टूबर का महीना न केवल घूमने के लिए, बल्कि हनीमून के लिए भी परफेक्ट होता है। इस महीने में कई छुट्टियां भी रहती हैं। इसके लिए लोग अक्टूबर के महीने का चयन घूमने के लिए करते हैं। वहीं, कपल्स हनीमून पर जाते हैं। हालांकि, डेस्टिनेशन को लेकर उनके मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। अगर आप भी हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं और डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो इन हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। आइए, इनके बारे में सबकुछ जानते हैं- मुन्नार, केरल केरल न केवल प्री वेडिंग शूट के लिए, बल्कि हनीमून और बेबी मून डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए केरल जाते हैं। केरल में कई दर्शनीय स्थल हैं। इनमें एक मुन्नार है, जो अपनी हिल खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मुन्नार में घूमने के लिए कई प्रसिद्ध जगह हैं। इनमें मट्टुपेट्टी, इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान, अथुकड फॉल्स, चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य, कोल्लुकुमल्ले चाय बागान आदि हैं। मुन्नार से निकटतम हवाई अड्ड़ा कोचीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन एर्नाकुलम है। मुन्नार से एर्नाकुलम की दूरी 127 किलोमीटर है। मुन्नार में होटल आपको कम बजट में मिल जाएंगे। आप हनीमून को यादगार बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ मुन्नार जा सकते हैं। मसूरी मसूरी को प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। यह हिल देवों की भूमि उत्तराखंड में स्थित है। देहरादून से मसूरी की दूरी महज 35 किलोमीटर है। समुद्र तल से मसूरी की ऊंचाई 6600 फीट है। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए दुनियभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक वेकेशन के लिए मसूरी आते हैं। खासकर, सर्दियों में तो मसूरी की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी मसूरी सर्दियों में घूमने आते हैं। हालांकि, भीड़भाड़ से बचने के लिए अक्टूबर का महीना परफेक्ट होता है। अगर आप हिल स्टेशन पर हनीमून मनाना चाहते हैं, तो मसूरी जा सकते हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com