टीवी इंडस्ट्री में कभी थी इनके रिश्ते की चर्चा, आखिर क्यों अलग हो गए

टीवी इंडस्ट्री में मौनी रॉय किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘तुलसी’, ‘देवों के देव महादेव’ जैसे धारावाहिकों में अपनी अभिनय क्षमता से लोकप्रियता हासिल करने वाली मौनी रॉय आज टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफलतम अभिनेत्रियों में से एक हैं। आजकल मौनी टीवी एक्टर मोहित रैना से रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा के साथ उनके रिश्ते टीवी जगत की सबसे चर्चित सुर्खियां हुआ करती थीं।। दोनों का अफेयर लगभग दो सालों तक चला था लेकिन उसके बाद किसी वजह से दोनों अलग हो गए।

टीवी इंडस्ट्री में कभी थी इनके रिश्ते की चर्चा, आखिर क्यों अलग हो गए

टीवी सीरियल ‘उतरन’ में राघवेंद्र सिंह राठौड़ का किरदार निभाकर मशहूर हुए गौरव चोपड़ा दिल्ली के एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन के लड़के हैं। टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से काम करते हुए गौरव कई

अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड्स से ब्रेकअप को लेकर भी उनकी खूब चर्चा होती है। टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री के साथ लंबे समय तक उनके रिश्ते की चर्चा रही। दोनों ने एक साथ एक डांस शो में भी हिस्सा लिया था लेकिन यह रिश्ता बहुत दिनों तक नहीं चल सका। कहा जाता है कि दोनों के बीच अलगाव का कारण गौरव की जिंदगी में मौनी रॉय का आना है।

मौनी और गौरव ने सार्वजनिक रुप से अपने रिश्ते को कबूल भी किया था। यहां तक कि मौनी ने जल्द ही गौरव से शादी करने की बात भी कही थी। दोनों एक साथ टीवी रिएलिटी शो ‘पति पत्नी और वो’ में भी नजर आए थे। लगभग दो सालों तक चले अफेयर के बाद दोनों अलग हो गए। दोनों ने ही अपने ब्रेकअप का कारण आज तक किसी को नहीं बताया है। लोगों का मानना है कि गौरव की एक्स-गर्लफ्रेंड नारायणी दोनों के बीच अलगाव का कारण हैं। मौनी फिलहाल टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ के अपने को-स्टार मोहित रैना के साथ रिश्ते में हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com