दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिहार का कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिहार का कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बिहार के एक बड़े गैंगस्टर विकास सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हत्या और कई अन्य दूसरे आपराधिक मामलों में कई राज्यों की पुलिस को विकास की लंबे समय से तलाश थी। दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिहार का कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, मृतक डॉन बबलू दुबे औऱ विकास सिंह पहले एक साथ बिहार में आपराधिक सिंडिकेट चलाते थे। बाद में दोनों की दुश्मनी हो गई। दरअसल, बिहार के एक बड़े व्यापारी का अपहरण कर फिरौती रकम मिली थी।

कहा जाता है कि फिरौती की रकम डॉन बबलू दुबे अकेले ही हड़प कर गया, जिसके बाद से विकास सिंह उसका दुश्मन बन गया था। फिर मौका मिलने पर विकास ने 2017 में अपने साथी गैंगस्टर बबलू दुबे की कोर्ट में ही हत्या कर दी थी। इसके बाद दिल्ली में भी विकास सिंह कॉन्ट्रेक्ट किलिंग का धंधा शुरू करने वाला था।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जिस वक्त बिहार का डॉन बबलू दुबे जेल में बंद था। उसी के इशारे पर नेपाल के रहने वाले और बिहार नेपाल के बड़े बिजनेसमेन सुरेश केडिया के अपहरण का 2017 में प्लान बनाया गया था। बबलू के कहने पर ही विकास सिंह और बाकी दो गैंगस्टर ने सुरेश का अपहरण किया। इसके बाद फिरौती के तौर पर 10 करोड़ रुपये दिल्ली के चांदनी चौक में लिए। बबलू ने वो 10 करोड़ रुपये खुद रख लिए, जिसके बाद पेशी पर बबलू जब बेतिया कोर्ट आया तो उसका कत्ल विकास सिंह ने किया था। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com