दूसरी बार भी आदेश की अवहेलना करने पर कोर्ट ने यो यो हनी सिंह को लगाई फटकार, पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी अदालत में केस दर्ज कराया था। इस केस की सुनवाई चल रही है पर हनी सिंह लगातार दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

3 सितंबर को है पेशी

हनी सिंह ने कोर्ट से पेश ना होने की छूट मांगी है। रैपर के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट की तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते वो सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो पाएंगे। दूसरी बार भी आदेश की अवहेलना करने पर कोर्ट ने हनी सिंह को फटकार लगाई गई है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।’ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 3 सितंबर साढ़े 12.30  बजे हनी सिंह को पेश होने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने लगाई फटकार

हनी सिंह को पिछली सुनवाई के वक्त कोर्ट ने अपनी इनकम का एफीडेविट भी फाइल करने का आदेश दिया था। हनी सिंह 28 अगस्त को ना तो खुद कोर्ट में पेश हुए ना ही उन्होंने इनकम का ब्यौरा दिया। इसे कोर्ट ने काफी सख्ती से लिया है। हालांकि हनी सिंह की तरफ से पेश हुए वकील ने दिल्ली कोर्ट को विश्वास दिलाया है कि वह अगली सुनवाई में जरूर पेश होंगे।

हनी सिंह पर लगाए ये आरोप

हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। शालिनी का कहना है कि उन्हें पिछले 10 सालों से घर में बुरी तरह से रखा जा रहा था। उनका हर तरह से शोषण हुआ है। शालिनी ने ये तक कहा है कि एक बार जब शालिनी ने उनकी और अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इससे भी वो बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए थे और उन्होंने शालिनी को खूब मारा भी था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com